Categories: स्थानीय

निर्माणाधीन मकान पर अज्ञात चोरों का पगफेरा

ब्यावर। ब्यावार के सदर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर अज्ञात चोरों का पगफेरा हुआ। चोरों ने निर्माणाधीन मकान पर धावा बोला और हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। सेंदडा रोड़ ठिकराना स्थित सांवरिया सेठ कालोनी में अज्ञात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला तौडक़र मकान के भीतर प्रवेश किया। चोर वहा से एक कमरे में रखा सामान चुरा कर ले गए। मकान मालिक को चोरी की वारदात की जानकारी सोमवार सुबह हुई। पीडित मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।

कमरे का ताला तौडक़र चुरा ले गए सामान

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया सेंदडा रोड निवासी रमेशचंद जांगिड ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की वह ठिकराना स्थित सेठ सांवरिया कालोनी में एक मकान बना रहा है। रविवार रात को अज्ञात चोरों ने उसके मकान के मैन गेट का ताला तौडऩे के बाद एक कमरे का ताला भी गेंती की सहायता से तौडक़र कमरे में रखा लाइट फिटिंग का सामान, पानी की मोटर सहित अन्य औजार तथा सामान चुरा कर ले गए।

पीडि़त मकान मालिक रमेश जांगिड ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह मजदूर जब मकान पर काम करने आए तो मजदूरों को सामान अस्त व्यस्त मिला जिसके बाद मजदूरों ने उसे चोरी की वारदात होने की जानकारी दी। चोरी की जानकारी के बाद में मौके पर पहुंचकर चोरी हुए सामान की जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद सदर थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी हैं। पीडित मकान मालिक की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago