पद्मश्री से सम्मानित हुए जयपुर के फनकार उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन को राजस्थान फोरम का सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर राजस्थान फोरम की सदस्य प्रेरणा श्रीमाली, डॉक्टर सालेहा गाजी और संजय कौशिक ने सदस्यता फॉर्म भरवाए। हुसैन बंधुओं को मिलाकर फोरम के सदस्यों की संख्या अब 33 हो गई है इनमें से 12 पद्मश्री और 2 पद्भूषण से सम्मानित शामिल हैं।
उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन ने गर्मजोशी से अपने निवास पर सभी का अभिनंदन किया और सदस्यता के फॉर्म भरकर उन पर अपने हस्ताक्षर किए। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों कलाकारों ने राजस्थान फोरम के फाउंडर संदीप भूतोड़िया, सभापति पंडित विश्व मोहन भट्ट तथा फोरम के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित फोरम से जुड़ने पर गर्व महसूस किया और कहा कि जब भी जयपुर में फोरम की गतिविधियां होंगी वे हिस्सा लेंगे। इस मौके पर दोनों कलाकारों ने अपनी कुछ चर्चित रचनाएं भी सुनाई।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…