Categories: स्थानीय

‘गोगामेड़ी हत्याकांड’ से पहले ‘ई-टॉयलेट’ कांड में फंसे थे वैभव गहलोत! जानें पूरा मामला

 

Vaibhav Gehlot News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष 'सुखदेव सिंह गोगामेड़ी' हत्याकांड के बाद कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत की चिंताएं बढ़ रही है। वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष भी है। गोगामेड़ी हत्याकांड (Gogamedi Hatyakand) की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा (Gangster Rohit Godara) ने अपनी फेसबुक पोस्ट में Vaibhav Gehlot को एक्सटार्शन मनी में इन्वॉल्वमेंट बताया था। 

 

राजस्थान में सियासी उबाल 

 

गैंगस्टर रोहित गोदारा के इस खुलासे के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Rajasthan Former CM Ashok Gehlot) के बेटे और आरसीए अध्य्क्ष 'वैभव गहलोत' की मुश्किलें बढ़ सकती है। 'वैभव गहलोत' का इन-डायरेक्टली गोगामेड़ी हत्याकांड में नाम आने के बाद सियासी उबाल आना तय है। 

यह पहली बार नहीं है, जब Vaibhav Gehlot का किसी विवाद में नाम सामने आया है। इससे पहले 'राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023' के मतदान से कुछ दिनों पहले ही 'वैभव गहलोत' को फेमा मामले में ED की कार्यवाही का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अभी तक यह मामला पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। 

 

यह भी पढ़े: 'गोगामेड़ी हत्याकांड' में फंसे वैभव गहलोत! गैंगस्टर ने कहा- यह भी शामिल

 

'ई-टॉयलेट' कांड में भी वैभव!

 

'गोगामेड़ी हत्याकांड' और 'फेमा मामला' से पहले साल 2022 में 'वैभव गहलोत' का नाम 'ई-टॉयलेट' कांड में भी सामने आया था! इस मामले में वैभव के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी। वैभव पर नासिक के कारोबारी सुशील भालचंद्र पाटिल ने पर्यटन विभाग में ई-टॉयलेट सहित सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज हुआ था। 

पूरे मामले में मुख्य आरोपी गुजरात कांग्रेस के सचिव सचिन 'पुरुषोत्तम वालेरा' को बनाया गया। कारोबारी सुशील भालचंद्र पाटिल ने 'वैभव गहलोत' पर जुआ खेलने का भी आरोप लगाया था। उनका कहना है कि वैभव गहलोत टी-20 क्रिकेट मैचों का एक जुआरी है। वह अपना मासिक रिफंड इस पर खर्च करता है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago