स्थानीय

Valentine Day 2024: कोटा की इस खूबसूरत वादी में मनाएं वैलेंटाइन डे, कश्मीर जैसा एहसास होगा

Valentine Day 2024: कोचिंग सिटी के नाम से मशहूर कोटा शहर न केवल पढ़ाई के मामले में आगे हैं, बल्कि कोटा (Valentine Day 2024 Kota Places) के नजदीक कई खूबसूरत पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं। तो वैलेंटाइन डे 2024 (Valentine Day 2024) के मौके पर हम आपको चंबल की एक ऐसी ही हसीन वादी बता रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कोटा से 25 किलोमीटर दूर कोटा-उदयपुर हाईवे के मध्य स्थित गराड़िया महादेव मंदिर (Garadiya Mahadev Mandir Kota) की खूबसूरती कश्मीर को टक्कर देने वाली हैं। जी हां, यहां की खूबसूरत ऊंची चट्टानें, बलखाती चंबल नदी, हसीन वादियों के रोमांटिक दृश्य देखकर हर कोई रोमांचित हो जाता हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को यहां लेकर जाएं और दिल की बात कह दे। राजस्थान ट्यूरिज्म के एड में भी गरड़िया महादेव मंदिर नजर आ चुका है।

यह भी पढ़ें:Valentine Day 2024 पर पार्टनर को दिखाएं 7 अजूबे, राजस्थान में यहां हैं

चंबल नदी के किनारे स्थित कोटा (Valentine Day 2024 Kota Places) का गराड़िया महादेव शिव मंदिर (Garadiya Mahadev Mandir Kota) अपने आप में सुंदरता समेटे हुए हैं। विशाल घाटियों से घिरा हुआ यह शानदार प्राकृतिक प्लेस कई लोगों की पसंदीदी जगह बन चुका है। रोजाना यहां सैकड़ों की तादाद में पर्यटक और श्रद्धालु भी आते हैं, जो शिव मंदिर का दर्शन करने के साथ ही कुदरती नजारों का आनंद लेते हैं। चंबल नदी के इस लैंडस्केप को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों में से टूरिज्म का बेस्ट अवार्ड आइकॉनिक लैंडस्केप डेस्टिनेशन श्रेणी का सम्मान भी मिला हुआ है। यानी फोटोशूट करने के लिए यह जगह जन्नत है।

वन्यजीव भी टहलते हैं यहां

वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) पर जब आप गरड़िया महादेव मंदिर (Garadiya Mahadev Mandir Kota) के जंगलों में घूमेंगे तो वहां आपको वन्यजीव भी साथ में चहलकदमी करते हुए नजर आएंगे। यही वजह है कि यहां भालू तेंदुए, नीलगाय, बंदर सहित अन्य जीवों को देखने के लिए काफी ट्यूरिस्ट आते हैं। खासकर तेदुओं की संख्या काफी ज्यादा हैं चंबल की इस वादी में। तभी तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों का यहां हूजूम लगा रहता है। वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024 Kota Places) पर इसके अलावा आप यहां सनसेट का मनोरम सीन देख सकते हैं। अपने पार्टनर को दिल की बात कहने के लिए यह जगह परफेक्ट है।

यह भी पढ़ें:Valentine Day Jaipur Places: वैलेंटाइन डे पर ‘जयपुर’ में इन जगहों पर लगता है प्रेमियों का मेला

बोट से भी यहां आ सकते हैं

वैसे तो बाय रोड भी आप यहां (Garadiya Mahadev Mandir Kota) वैलेंटाइन डे पर पहुंच सकते हैं। लेकिन चंबल के खूबसूरत किनारों, चट्टानों का दिलफरेब मंजर देखना हो तो बोट से आना ज्यादा अच्छा रहेगा। कोटा शहर चंबल नदी के रास्ते से बोट आपको किराये पर मिल जाएगी। गडरिया महादेव क्षेत्र वन विभाग की जगह है। इसीलिए यहां काफी शांति है। अगर आप वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) पर शहर की भीड़-भाड़ से दूर पार्टनर को स्पेशल जगह ले जाना चाहते हैं तो यह गरड़िया महादेव मंदिर (Valentine Day 2024 Kota Places) एकदम बेस्ट जगह है।

रोड से इस तरह आ सकते हैं

वैलेंटाइन डे 2024 के दिन अगर आप भी यहां (Garadiya Mahadev Mandir Kota) घूमना चाहते हैं तो कोटा (Valentine Day 2024 Kota Places) से अपने निजी वाहन से ही आना पड़ेगा। क्योंकि, यहां तक आने के लिए कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट साधन उपलब्ध नहीं हैं। वन विभाग के एरिया में प्रवेश के लिए टिकट लिया जाता है। यहां पर आपको एक टिकट मात्र 126 रुपए में मिल जाएगा। वही आप सुबह 600 बजे से शाम 700 बजे तक वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) पर पार्टनर के साथ जिंदगी के मजे ले सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 8 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

21 मिन ago

Top 10 Big News of 8 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

13 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

14 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

16 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

16 घंटे ago