Categories: स्थानीय

वसुंधरा राजे ने दिया नए CM ‘भजन लाल शर्मा’ को आशीर्वाद, तस्वीरों में देखें

 

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान में आधिकारिक रूप से सियासी परिवर्तन हो गया है। शुक्रवार (15 दिसंबर 2023) को प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री 'भजन लाल शर्मा' ने शपथ ली। साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के रामनिवास बाग स्तिथ अल्बर्ट हॉल पर आयोजित हुआ। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री 'वसुंधरा राजे' और 'अशोक गहलोत' भी मौजूद रहे। 

 

 

'भजन लाल शर्मा' ने संभाली CM कुर्सी 

 

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 'भजन लाल शर्मा' और उपमुख्यमंत्री 'दीया कुमारी' व 'प्रेमचंद बैरवा' समेत वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे दिग्गज नेता CMO पहुंचे। यहां पहुंचकर 'भजन लाल शर्मा' ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। अन्य नेताओं ने उनका अभिवादन माला पहनाकर किया। 

 

यह भी पढ़े: भजन लाल सरकार में युवाओं की मौज, मिलेंगी 2.5 लाख नौकरियां

 

 

वसुंधरा राजे ने दिया आशीर्वाद 

 

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 'भजन लाल शर्मा' को राजस्थान की राजनीती की दिग्गज नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री 'वसुंन्धरा राजे' ने सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। राजे ने नए सीएम को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। साथ ही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का भी हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए मुंह मीठा भी कराया। 

 

यह भी पढ़े: भाजपा ने कार्यकर्ताओं में जगाया सपना, 2024 में जीत का नया फॉर्मूला

 

 

प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री 'भजन लाल शर्मा' 

 

बता दे 'भजन लाल शर्मा' राजस्थान के 16वें मुख्यमंत्री है। एक साधारण परिवार से आते है। उनका जन्म भरतपुर जिले के नदबई शहर के अटारी गांव में हुआ। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण वाले दिन ही उनका जन्मदिन भी रहा। दो बार सरपंच रहे। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे और अब राजस्थान के सीएम है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

15 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago