जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी का देश भर में 'महा जनसंपर्क अभियान' चल रहा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राजस्थान के नेता भी अब अपने प्रवास वाले राज्यों में रवाना हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झारखंड और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया उत्तर प्रदेश की चुनिंदा लोकसभा सीटों पर मिली जिम्मेदारी संभालेंगे।
30 जून तक चलेगा Maha Jansampark Abhiyan
गौरतलब है कि भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से शुरू हुआ था। एक महीने का BJP Maha Jansampark Abhiyan 30 जून को संपन्न होगा। इस अभियान में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही प्रमुख नेताओं के प्रवास कार्यक्रम तय किये हैं। ये नेता विभिन्न राज्यों में प्रवास करते हुए मोदी सरकार की जनहित से जुडी योजनाओं का प्रचार करेंगे।
3 दिन तक झारखंड रहेंगी वसुंधरा
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज से आगामी तीन दिन तक झारखंड प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे वहां के देवघर, दुमका, कोडरमा, गोड्डा और गिरिडीह में संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
वसुंधरा राजे सबसे पहले दुमका और गोड्डा लोकसभा के कार्यक्रमों में शामिल होंगी, उसके बाद 14 जून को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बारासोली में लोगों से संवाद करेंगी। यहां लोगों से संपर्क कर समर्थन हासिल करने की कोशिश की जाएगी। इसी दिन देर शाम को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झगरी में भी वसुंधरा राजे का लोगों से संवाद कार्यक्रम रखा गया है।
इसी तरह से 15 जून को वसुंधरा राजे सुबह प्रेस वार्ता करेंगी तो इसके बाद डुमरी गेस्ट हाउस में आमजन से संवाद कार्यक्रम रहेगा। इसी दिन बगोदर स्टेडियम में वसुंधरा राजे की जनसभा भी रखी गई है।
पूनिया यहां सभाल रहे जिम्मेदारी
राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 13 और 14 जून को उत्तर प्रदेश प्रवास पर हैं, जहां वे सम्भल और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्रों में लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार डॉ पूनिया ने 13 जून को संभल लोकसभा क्षेत्र के कुंदरकी में दोपहर 12.15 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद दोपहर 2 बजे बहजोई में जनसभा को संबोधित किया। वहीं 14 जून को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंत नगर में सुबह साढ़े 10 बजे लाभार्थी सम्मेलन, दोपहर 12 बजे मैनपुरी में प्रबुद्ध सम्मेलन और दोपहर 2.30 बजे मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनिया और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, अमरोहा, संभल और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है। इन सीटों पर पिछले दिनों भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये सतीश पूनिया प्रवास कर चुके हैं।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…