Categories: स्थानीय

Vasundhara Raje ने कर दिया खेला! 1 साल के लिए क्यों मांगा CM पद, जानिए क्यों

जयपुर। Vasundhara Raje ने राजस्थान के CM पद को लेकर खेला कर दिया है। भाजपा की दमदार नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भाजपा से अनोखी मांग की है। खबर है कि वसुंधरा राजे ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से 1 वर्ष के लिए Rajasthan CM उन्हें ही बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वो स्वयं इस से इस्तीफा दे देंगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें स्पीकर बनाने की कह रहा है। सूत्रों के मुताबिक वसुंधरा राजे ने स्पीकर बनाने के पार्टी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

 

1 साल के लिए सीएम बनना चाहती है वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें ही सीएम बनाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही राजे ने उन्हें विधायकों से अलग से नहीं मिलने के लिए की भी सलाह दी है। खबर है कि वसुंधरा राजे ने कल यानी रविवार रात जेपी नड्डा से फोन पर इस मामले को लेकर बात की थी। उसी समय नड्डा ने उन्हें स्पीकर बनाने के लिए कहा था जिसको वसुंधरा ने मना कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: Article 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला, पढ़ें खास बातें

 

राजस्थान में बहुमत की सरकार

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में 115 सीटें प्राप्त की है जो बहुमत का जादूई आंकड़े से ज्यादा है। लेकिन भाजपा चुनाव परिणाम आने के 1 सप्ताह बाद तक भी Rajasthan CM Sapath नहीं दिलवा पाई है। भाजपा को डर है कि Rajasthan CM के ऐलान के बाद पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह हो सकती है जिसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वजह से भाजपा ने 3 वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर राजस्थान भेजा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रिय नेतृत्व ने राजस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद सरोज पांडे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है।

 

बीजेपी के विधायक दलो की बैठक

भाजपा के केंद्रिय नेतृत्व द्वारा बनाए गए 3 पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कल यानी मंगलवार को पार्टी की विधायक दल बैठक होगी। मंगलवार सुबह 10:30 बजे होने वाली इस बैठक में ही राजस्थान के अगले सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें:'फलोदी सट्टा बाजार' में राजस्थान CM के लिए 10 नाम, जानें किसका दावा है मजबूत

 

वसुंधरा ने किया था शक्ति प्रदर्शन

राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे सिंधिया का कद काफी बड़ा है और पार्टी की बड़ी नेता हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो 2 बार राज्य की सीएम रह चुकी हैं। चुनावी नतीजों में बंपर सफलता मिलने के बाद से ही उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। चुनाव परिणामों के बाद बाद उनके घर पर जीते हुए विधायक पहुंच गए थे। इसके वसुंधरा खुद भी दिल्ली गईं और केंद्रीय नेतृत्व से कई दौर की बैठकें की।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago