स्थानीय

विजय बैंसला ने फेंका तुरूप का पत्ता! BJP से टिकट मिलना पक्का

जयपुर। Vijay Bainsla : राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हो चुकी है जिसके तहत अब 13 नवंबर को मतदान होने जा रहे हैं…इसी के साथ ही सभी सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी, आरएलपी, बाप समेत सभी पार्टियों के कई नेता अपने अपने लिए टिकट की दावेदारी ठोक चुके हैं। इसी बीच देवली उनियारा सीट से अब विजय बैंसला ने अपनी ओर से जबरदस्त ताल ठोकी है….. इतना ही नहीं बल्कि बैंसला (Vijay Bainsla) ने अपने इस विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा के साथ मिलकर ऐसा तुरूप का पत्ता फेंका है जिसके बाद उन्हें टिकट मिलना लगभग पक्का हो चुका है….तो आइए जानते हैं कि डिप्टी सीएम बैरवा से बैंसला ने ऐसा कौनसा काम करवा लिया है जिसके दम पर उन्हें बीजेपी से टिकट मिलना लगभग तय है…..

दरअसल, विजय बैंसला (Vijay Bainsla) वो नेता है जिनको राजस्थान विधानसभा चुनवों के दौरान देवली उनियारा सीट पर भाजपा की तरफ से अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था। इस क्षेत्र में बैंसला जबरदस्त पकड़ रखते हैं…लेकिन उनकी टक्कर दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश मीणा से हुई जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा….लेकिन बैंसला ने हौसला नहीं हारा और लगातार अपने क्षेत्र में कार्य करते रहे। इसके बाद हरीश मीणा लोकसभा चुनावों में सांसद चुन लिए गए जिसके बाद यह सीट खाली पड़ी थी….इसी का फायदा उठाते हुए विजय बैंसला विधायक नहीं होते हुए भी इस क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में लगे रहे…..

यह भी पढ़ें : राजस्थान में उपचुनावों से गहलोत-पायलट आउट! क्या कांग्रेस पर भारी पड़ेगा ये निर्णय?

राजस्थान में उपचुनावों के मद्देनजर अब विजय बैंसला (Vijay Bainsla BJP) ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में सुगम यातायात सेवा प्रदान करवाने के लिए कहा है……….. यदि अब जल्द ही यह कार्य हो जाता है तो सवाईमाधोपुर से देवली तक सरकारी बसों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी…. जिसका सीधा फायदा जनता को होगा। ऐसे में यह कार्य बैंसला को चुनावों में देवली उनियारा सीट पर उनके विकास कार्य को लेकर काफी फायदा पहुंचाने वाला होगा।

हालांकि…. उपचुनावों से ठीक पहले बैंसला (Vijay Bainsla BJP) का यह तुरूप का पत्ता उन्हें भाजपा से फिर से विधायक की सीट दिलवाने में कितना सटीक साबित होगा यह आने वाले दिनों में ही देखने को मिलेगा….राजस्थान विधानसभा उपचुनावों से जुड़ी हर तरह की खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए मॉर्निंग न्यूज इंडिया के साथ….

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

क्या दौसा उपचुनाव में किरोड़ी फिर लेंगे जीत की गांरटी! पायलट की बढ़ी टेंशन

Dausa by-election : दौसा। राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा हो…

54 मिन ago

किरोड़ी मीणा और राजकुमार रोत की इज्जत दांव पर, इस सीट पर झटका लगना पक्का!

Rajasthan Election Rajkumar Roat: राजस्थान में 7 विधानसभा पर होने जा रहे चुनावों की तारीखों…

3 घंटे ago

गोविंद सिंह डोटासरा ने खोली सरकार की पोल, उपचुनावों में कांग्रेस की जीत पक्की

Rajasthan By Election 2024 : राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग 13…

3 घंटे ago

राजस्थान में उपचुनावों से गहलोत-पायलट आउट! क्या कांग्रेस पर भारी पड़ेगा ये निर्णय?

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों (Rajasthan Assembly Byelection) के बीच एक बड़ी चौंकाने वाली खबर…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 16 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 16 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

7 घंटे ago

Top 10 Big News of 16 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 16 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

8 घंटे ago