स्थानीय

विजयादशमी पर सांगानेर महानगर मे स्वयंसेवक दिखाएंगे ‘पराक्रम’

जयपुर। विजयादशमी पर सागानेर महानगर के हजारों पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक ‘पराक्रम’ का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे। 11 से 14 अक्टूबर तक 6 नगरों के 6 स्थानों पर होने जा रहे ‘विशाल शारीरिक प्रधान कार्यक्रमों’ की तैयारिया चल रही है। स्वयंसेवक न केवल सुबह-शाम नियमित शाखाओं पर अपने-अपने शारीरिक विषयों का प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं बल्कि घर-घर जाकर प्रबुद्धजनों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर कार्यक्रम मे पधारने हेतू आमंत्रित कर रहे हैं। सांगानेर विभाग संघचालक रामकरण एवं महानगर संघचालक आशीष कुमार ने बताया कि हिन्दू समाज मे पौरूष और पराक्रम का जागरण श्रीविजयादशमी के पर्व पर होता है। इस वर्ष श्रीविजयादशमी पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांगानेर महानगर ने नगर स्तर पर 6 स्थान पर विभिन्न विभिन्न नाम से 6 विशाल ‘शारीरिक प्रधान कार्यक्रम’ की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों मंर नियुद्ध, दण्ड प्रहार, दण्डयुद्ध, समता, पदविन्यास, आसन, दण्डयोग, व्यायाम-योग, घोष इत्यादि शारीरिक विषयों का सामूहिक प्रदर्शन होगा।

यहां भी पढ़ें:- राजस्थान में नए जिलों पर केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी, इन जिलों पर गिर सकती है गाज!

‘शौर्य दर्शन -2024’ मे अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी ‘भैय्याजी’, सुदर्शन-2024 में अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, अभ्युदय-2024 में राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, स्वराज-2024 में विभाग प्रचारक चैतन्य, तेजस-2024 में सह जयपुर प्रान्त प्रचारक विशाल कुमार व पराक्रम-2024 में जयपुर प्रान्त सेवा प्रमुख सूर्य प्रकाश का मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन मिलेगा।

कब कहा क्या कार्यक्रम ‘शौर्य दर्शन -2024’

11 अक्टूबर सायं 4 बजे, भगत सिंह पार्क साईं सेक्टर 8.
‘तेजस-2024’
12 अक्टूबर प्रातः 8:30 बजे, योगेंद्र नगर पार्क।
‘अभ्युदय-2024’
12 अक्टूबर प्रातः 9:00 बजे, जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर
‘स्वराज-2024’
13 अक्टूबर 4:30 बजे, होम्योपैथिक विश्वविद्यालय खेल मैदान।
‘पराक्रम-2024’
13 अक्टूबर प्रातः 9:00 बजे, सुबोध पीजी कॉलेज एयरपोर्ट सांगानेर।
‘सुदर्शन-2024’
14 अक्टूबर सायं 5 बजे, सांगानेर नगर निगम स्टेडियम।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में निश्चित रूप से कमल खिलेगाः मदन राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने आज (गुरूवार) को भाजपा प्रदेश कार्यालय…

2 घंटे ago

CM Bhajanlal Sharma को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट की मंजूरी बिना नहीं जा पायेंगे विदेश यात्रा

CM Bhajanlal Sharma News : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) इन…

2 घंटे ago

Rajasthan News : मंत्रियों के VIP कल्चर पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा, भजनलाल सरकार से की ये मांग

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान की सियासत में भाजपा के बड़े नेता और मंत्री पद…

3 घंटे ago

शराब के नशे में मास्टर जी का तांडव, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

UP News : मथुरा। यूपी में एक टीचर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।…

3 घंटे ago

Ratan Tata Death : कार से लेकर तोप तक, ये हथियार बनाकर छा गए थे रतन टाटा

Ratan Tata Death : नई दिल्ली। भारत के लोकप्रिय बिजनसमैन रतन टाटा (86) का मुंबई…

4 घंटे ago

कौन संभालेगा Ratan Tata की विरासत? उत्तराधिकारी की दौड़ में किसका नाम सबसे आगे

Ratan Tata News : मुंबई। भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की…

7 घंटे ago