Categories: स्थानीय

भाजपा का क्या है वसुंधरा राजे को लेकर प्लान, क्यो किया जा रहा है दर किनार..

  • पहले चुनाव के बाद कभी नहीं हारी राजे
  • राजे रूतबा आज भी बरकरार

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव से पहले वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर कई सवाल उठने लगे है। विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे की राह आसान नहीं होने वाली है। सबसे बड़ा सवाल तो यह है की राजे चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। भाजपा की सबसे लोकप्रिय चेहरा वसुंधरा राजे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजे को लेकर कई तरह की अटकले भी लगाई जा रही है। हालांकी इन सबके बाद भी राजे के समर्थकों को मानना है पार्टी राजे को बड़ी जिम्मेदारी देगी। भाजपा आलाकमान की और से जिस तरह के संकेत मिल रहे है उससे यही लगता है की पार्टी राजे को साइडलाइन कर रही है।

 

यह भी पढ़े: TOP TEN – 22 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

राजे को दर किनार करना भाजपा को पड़ सकता है भारी

सियासी जानकारों का इस पर कहना है की राजे को दर किनार करना भाजपा को भारी पड़ सकता है। इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। पार्टी में वसुंधरा राजे का कद घटता जा रहा है। वही दूसरी और राजे के धुर विरोधी माने जाने वाले नेताओं का कद बढ़ाया जा रहा है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बना दिया गया है। ओम बिरला स्पीकर, जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति, कैलाश चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, सीपी जोशी यह सभी वसुंधरा राजे के धुर विरोधी माने जाते है। भाजपा चुनाव से पहले जातीय समिकरण को देखते हुए हर कदम फूंक फूंक कर रख रही है।

 

यह भी पढ़े: जयपुर में नर्सिंग ऑफिसर को iPhone रखना पड़ा भारी, हर महीने पत्नी को देने होंगे 22000 रुपये

 

भाजपा की राजनीति वसुंधरा राजे के इर्द-गिर्द

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भाजपा का बड़ा चेहरा है। राजस्थान मे भाजपा की राजनीति वसुंधरा राजे के इर्द-गिर्द है। राजे को नाराज करना पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है। 2003 में राजे को सीएम का चेहरा बनाया गया। राजे के नेतृत्व में परिवर्तन यात्राएं निकाली गई। और नतीजा यह रहा की भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। राजे पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। राजे को 1984 में मध्यप्रदेश के भिंड लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा था उसके बाद राजे कभी नहीं हारी।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago