जयपुर- केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस सरकार सबसे भ्रष्टतम सरकार है कांग्रस ने भ्रष्टाचार की सारी हदे पार कर दी है। शेखावत ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा जिस तरह से राजस्थान में जी पे है वही गहलोत पे बन गया है अब। गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है। इस दौरान शेखावत ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सचिवालय के निकट स्थित योजना भवन में मिले 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार रूपए सहित एक किलो सोना मिलने के मामले पर कहा गहलोत सरकार लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार है।
शेखावत ने कहा वर्तमान सरकार की भ्रष्टता के आक्षेप केवल भरतीय जनता पार्टी ने लगाए हो या विपक्ष ने लगाया हो तो यह समझ आता है, लेकिन गहलोत सरकार पर तो उन्ही की पार्टी के नेता पूर्व डीप्टी सीएम सचिन पायलट हो या पार्टी के मंत्री या खुद मुख्यमंत्री गहलोत ही क्यों नहीं सभी एक दुसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने में लगे हुए है। पार्टी के सभी नेताओं में आरोप प्रत्यारोप के लिए होड़ सी मची हुइ है। शेखावत ने कहा भ्रष्टाचार से इतना कालाधन एकत्रित कर लिया की यह खुद ही भुल गए।
शेखावत ने गहतोत पर तंज कसते हुए कहा जिस तरह से डिजिटल करेंसी की भाषा में गूगल पे होता है ठिक वैसे ही गहलोत पे बन गया है। राजस्थान की गहलोत सरकान ने तो भ्रष्टाचार की सारी हदें पार की दी है। शेखावत ने पैसे मिलने की बात पर कहा जहां पैसा मिला वही पर ना ही एंटी करप्शन ब्यूरो को बुलाया जाता और ना ही ईडी को वहा कई तरह के संदेह अपने आप पैदा होने लगते है। इस पुरे मामले पर जांच होनी चाहिए।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…