स्थानीय

Wikipedia को छोड़ना पड़ सकता है भारत, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत

जयपुर। ब्राजील में ट्विटर पर बैन लगने के बाद अब भारत में Wikipedia को भारत छोड़ना पड़ सकता है। इस मामले में लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि आपको भारत पसंद नहीं तो तो प्लीज भारत में काम नहीं करें। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि वो सरकार से Wikipedia को भारत में ब्लॉक करने को लेकर बात करेगा। लेकिन, अब सवाल ये उठता है कि Wikipedia क्या है और इसके बंद होने पर भारत पर क्या असर पड़ेगा? तो आइए जानते हैं…

Wikipedia क्या है

Wikipedia एक ओपन वेबसाइट है जहां पर देश-दुनिया की हर तरह की जानकारी प्राप्त होती हे। यदि आपको कुछ भी ऑनलाइन पर सर्च करना है, तो विकिपीडिया का सहारा ले सकते हैं। यह Wiki और Encyclopedia दो शब्दों से मिलकर बना है। यह वेबसाइट एक ओपन प्लेटफॉर्म है जहां पर दुनियाभर में कोई भी एडिट करके किसी भी मामले की जानकारी दे सकता है।

यह भी पढ़ें : Rising Rajasthan Summit : CM भजनलाल शर्मा जापान-कोरिया में करेंगे रोड़ शो

Wikipedia को लेकर ये है मामला

दरअसल, मामला ये है कि किसी ने न्यूज एजेंसी ANI के विकिपीडिया पेज को एडिट करके वर्तमान सरकार का “प्रोपेगैंडा टूल” बता दिया, जिसको लेकर एएनआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में अवमानना का केस दाखिल किया था। इस वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने विकिपीडियो को उन 3 लोगों के नामों को उजागर करने के लिए कहा था जिन्होंने पेज एडिट किया है। इस मामले में विकिपीडिया की ओर से कहा गया कि क्योंकि विकिपीडिया भारत में बेस्ड नहीं है। इस वजह से उन्हें इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए।

Wikipedia बंद का भारत पर असर

Wikipedia वेबसाइट भारत की अधिकतर भाषाओं में उपलब्ध है। हालांकि, इसका सबसे पॉपुलर वर्जन हिंदी और अंग्रेजी है। यदि Wikipedia भारत में बैन किया जाता है, तो यह सर्चिंग का प्राइमरी सोर्स बंद करने जैसा होगा। आपको बता दें कि विकिपीडिया प्लेटफॉर्म पर हर एक सर्च की डिटेल जानकारी मौजूद है। गूगल सर्च इंजन पर आपको कुछ भी सर्च करने के बाद कई वेबसाइट्स पर जाकर जानकारी जुटानी होती है, लेकिन Wikipedia आपको एक ही जगह पर डिटेल्ड जानकारी दे देता है।

Wikipedia की विश्वसनीयता

वर्तमान में चैटजीटीपी और गूगल जेमिनी जैसे एआई टूल की सहायता से किसी भी सर्च से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है, लेकिन इनकी विश्वसनियता को लेकर भ्रम की स्थिति रहती है। वहीं, विकिपीडिया काफी हद तक भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म माना जाता जहां तथ्यों के साथ जानकारी उपलब्ध होती है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago