Categories: स्थानीय

मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देकर महिला से किया दुर्ष्कम

जयपुर। राजधानी में आए दिन महिलाओं के दुर्ष्कम की वारदात के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला भट्टाबस्ती थाने में सामने आया। जहां एक महिला का अपहरण कर दुर्ष्कम कि वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के साथ ही उसकी मासूम बेटी का भी अपहरण किया गया था, एक मां को उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। यह वारदात महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वरा दी गई । पुलिस ने पिडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दि है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की भट्‌टाबस्ती थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने पर उपस्थित हो मामला दर्ज करवाया की आरोपी उसके पास ही के मकान में निवास करता है। पड़ोसी होने के कारण बातचित भी होती रहती है। 23 मई को उसकी अपने पड़ोसी से फोन पर बातचित हुई और दोनों ने साथ में खरीदारी करने का निर्णय लिया और वह अपनी 5 साल की बेटी के साथ घर से बाजार के लिए निकली। इस दौरान रास्ते में आरोपी से मुलाकात हुई जिसके बाद आरोपी ने उसे जरूरी काम से साथ चलने के लिए कहा और उसे साथ ले गया।

पुलिस ने बताया की पीडिता रिपोर्ट में बताया की आरोपी उसे अपने साथ 200 फीट बाईपास ले गया वहा जाने के बाद आरोपी मासूम को अपने साथ लेकर स्लीपर बस में चढ़ गया जिसके बाद पीडिता भी अपनी बच्ची के पिछे-पिछे बस में चढ़ गई। आरोपी ने महिला से मासूम को जान से मारने की धमकी देकर चुप बैठने को कहा। उसके बाद वह दोनों को लेकर अहमदाबाद चला गया। उसके बाद अहमदाबाद ले जाकर आरोपी ने किराए के मकान में महिला के साथ दुर्ष्कम किया।

आरोपी महिला के साथ लगातार दुर्ष्कम करता रहा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। महिला ने आरोपी के फोन से मौका पाकर अपने परिजनों से सम्पर्क किया। और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसे लेने अहमदाबाद पहुंचे और वहा से लेकर वापस जयपुर पहुंचे। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

22 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

36 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago