Categories: स्थानीय

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से होटल में दुष्कर्म

जयपुर। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया हैं। पीडिता ने आरोपी के खिलाफ झोटवाड़ा थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया हैं। पीड़िता ने सतीश विश्वकर्मा नामक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की वह 7 साल से अपने पति से अलग रह रही हैं। वह झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम करती हैं ओर जीवन यापन करती हैं। पीडिता ने बताया की सतीश विश्वकर्मा नामक युवक से उसकी जान पहचान हुई उसके बाद विश्वकर्मा ने उसे शादी करने का वादा किया। विश्वकर्मा उसे 12 जनवरी 2023 को अपने साथ ले गया। दोनों कालवाड रोड स्थित होटल में गए जहां आरोपी ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

पुलिस ने बताया की आरोपी ने पीडिता के साथ संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद आरोपी लगातार उस पर दबाव बना रहा था। पीड़िता ने बताया की आरोपी 7 माह से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा हैं। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी हैं। यदि वह कोई भी कार्रवाई करती है तो वह उसे मार देगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस की और से पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया हैं। साथ ही पुलिस पीड़िता के 164 में आज बयान भी दर्ज कराएगी। पुलिस ने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago