Categories: स्थानीय

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर भड़के बेनीवाल, गहलोत-पायलट ने कहा, अब क्यों याद आया बिल

जयपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद से ही  घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक गलीयारों में महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बिल के पेश किए जाने के बाद से ही लगातार भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे है। नागौर सांसद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। बेनीवाल ने कहा सरकार ने आरक्षण का जुमला अपनी किरकिरी बचाने के लिए किया है।

 

यह भी पढ़े: Assembly Elections: ओसियां में शह और मात का खेल जारी, मदेरणा व जाखड़ परिवार आमने सामने

 

बेनीवाल ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ

सांसद बेनीवाल ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा भाजपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया, लेकिन सांसदों को इसकी कॉपी भी नहीं दी गई। जनप्रतिनिधियों के साथ यह एक बड़ा मजाक है।  भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा करती है। भजपा सरकार मणिपुर, महंगाई, बेरोजगारी तथा चीन के मामले में कोई भी चर्चा नहीं करना चहाती है।

गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा भाजपा को हार का डर सताने लगा है। यह डर अब सरकार के लोगों में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। महिला आरक्षण का फैसला कांग्रेस सरकार के दौरान ही हो गया था। गहलोत ने कहा भाजपा ने इस बिल को पेश कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया है।

 

यह भी पढ़े:  Women Reservation Bill: मोदी सरकार की मंशा पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, महिला आरक्षण बिल पर कही ये बड़ी बात

 

पायलट ने कहा इतने सालों बाद ही बिल क्यों पेश

महिला आरक्षण बिल पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। पायलट ने कहा भाजपा की मोदी सरकार ने इतने सालों बाद ही बिल क्यों पेश किया। यह बिल काफी समय पहले आ गया था।  चुनाव में लाभ उठाने के लिए इस बिल को लाया गया है। पायलट ने कहा भाजपा की शुरू से ही फितरत रही है वे मुद्दों से भटकाने की राजनीति करती है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago