लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
madan Rathore
Madan Rathore News : जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने विधानसभा उपचुनावों की सभी 7 सीटों पर जीत का भरोसा दावा किया है, उन्होंने कहा है कि हरियाणा और कश्मीर में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं और कार्यों के आधार पर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएगी। राठौड़ ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा चुनावों के दौरान भ्रम फैलाने का प्रयास किया, लेकिन जनता के समर्थन से भाजपा ने चुनाव में सफलता प्राप्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी उपचुनावों में भी भाजपा सभी 7 सीटों पर विजय हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी मीणा और राजकुमार रोत की इज्जत दांव पर, इस सीट पर झटका लगना पक्का!
मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा कि राज्य की जनता ने 5 साल तक होटल से चलने वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को देखा है, कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकारा, निकम्मा जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन अब प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार जनता के लिए काम कर रही है और जनता के सरोकार से जुड़ी है। राजस्थान के युवाओं के सपने साकार करने के लिए एक ओर भर्ती कैलेंडर जारी किया जा रहा है, तो दूसरी ओर राइजिंग राजस्थान के माध्यम से रोजगार लाने के लिए निवेशकों से एमओयू किए जा रहे है। इसकी बानगी राजस्थान में फिल्म सिटी के लिए एमओयू और फिर जमीन आवंटन की कार्यशैली को देखा जा सकता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा है कि भाजपा उपचुनावों में सरकार के विकास के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस से सीटें छीनने के साथ सभी सीटों पर जीत दर्ज कराएंगे। भाजपा में टिकट वितरण केंद्रीय नेतृत्व जनता की राय और सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पर करता है। इसमें किसी का चेहरा नहीं देखा जाता बल्कि व्यक्ति की निष्ठा, सेवाभाव और कर्त्तव्य परायणता के साथ जनता का मत देखा जाता है। आज के बदले हुए समीकरणों के मुताबिक टिकट का वितरण होगा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में भ्रम फैलाया, लेकिन अब समीकरण अलग है। जो जन सेवा के लिए मैदान में है, उसको उतारा जाएगा। भाजपा ऐसा संगठन है जहां एक राय होकर काम करते है।
मदन राठौड़ (Madan Rathore)ने कहा कि अब वो समय आ गया है जब जनता को बरगलाने से काम नहीं चलेगा। जनता विकास और कार्य के नाम पर वोट देती है। भाजपा की रणनीति साफ और स्पष्ट है कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के साथ योजनाओं को आधार बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा संगठन मजबूत है, यहां बूथ से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं द्वारा सतत रूप से आमजन से संपर्क किया जा रहा है। भाजपा का सदस्यता अभियान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…