World Homeopathy Summit 2024 : अब दुबई राजस्थान के होम्योपैथी डॉक्टरों का चमत्कार देखने जा रहा है जहां दुनियाभर की निगाहें टिकी रहेंगी। दरअसल, 14 जुलाई को दुबई के बुर्ज अल अरब में होम्योपैथी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के होम्योपैथ डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर राजस्थान के होम्योपैथी डॉ. प्रकाश चौधरी का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से होम्योपैथ को लेकर लोगों में जगरूकता आती है। इस बार वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन बर्नेट होम्योपैथी द्वारा दुबई स्थित बुर्ज अल अरब में करवाया जा रहा है।
दुबई में आयोजित हो रहे विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2 में भारत के कई राज्यों के साथ ही दुनिया के 25 से अधिक देशों से होम्योपैथी डॉक्टर पहुंच रहे हैं। इनमें राजस्थान से भी कई मशहूर डॉक्टर शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास, फिल्म स्टार अनुपम खेर, सांसद रवि किशन, पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, ब्रेट ली और जोंटी रोड्स भी शामिल हो सकते हैं।
साल 2022 के सितंबर माह में लंदन संसद में संपन्न हुए यूके-इंडिया बिजनेस सम्मेलन-2022 में भी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे अपने विचार रख चुके हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. दुबे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। यह सम्मेलन ब्रिटिश संसद के सदस्य लार्ड वेवर्ली की अध्यक्षता में 15 सितंबर को आयोजित हुआ था। वहीं, डॉ. दुबे जर्मनी सहित कई देशों में बिजनेस मीट में अपने भाषण दे चुके हैं। उन्हें यूरोप इंडिया सेंटर फॉर बिजनेस एंड इंडस्ट्री (EICBI) में भी आमंत्रित किया गया था। वहीं, इससे पहले बर्नेट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नितिन गड़करी और कपिल देव भी शामिल हो चुके हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…