Categories: स्थानीय

उदयपुर में पहाड़ों को बचाने के लिए पहाड़ो पर योग

उदयपुर। उदयपुर में पहाड़ियों को बचाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई हैं। दरअसल आसपास की पहाडियां अवैध खनन के कारण खतरे में हैं। इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन को शिकायतें भी की गई लेकिन उसके बावजूद भी पहाड़ियों को उधेड़ने का कार्य जारी हैं। अब ऐसे में पहाड़ियों को बचाने के लिए आदियोग संस्था ने एक अनूठी पहल शुरू की हैं। इस पहल के जरिए आदियोग संस्था ने पहले पहाड़ियों पर योग का अभियान शुरू किया । संस्था को भारोसा है की उनकी यह पहल रंग भी लाएगी।

पहाड़ियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए आदियोग संस्था की और से पहाड़ो पर योग करना शुरू किया। संस्था के जसवंत मेनारिया ने जानकारी देते हुए बताया की पहाड़ो के साथ योग बहुत ही प्रचलित हैं। मेनारिया ने बताया की पहाड़ों के साथ योग की क्रिया पुरानी हैं। पहले पहाड़ों पर ट्रेकिंग की जाती हैं और उसके बाद में पहाड़ो पर योग के विभिन्न आसन किए जाते हैं। पहाड़ों पर शुध्द हवा मिलती हैं यही कारण हैं की लोंगो को योग का फायदा मिलता हैं।

मेनारिया ने जानकारी देते हुए बताया की आदियोग संस्था की और से हर वर्ष एक थीम पर योग किया जाता हैं और उसी थीम पर उसके बाद पूरे साल भर कार्य किया जाता हैं। उदयपुर की पहाड़ियों को लगातार काटा जा रहा हैं और पहाड़ियों को काट कर समतल किया जा रहा हैं। पहाड़ियों को काटने के कारण प्राकृतिक सौंदर्य खत्म होता जा रहा हैं। योग के माध्यम से पहाड़ों को बचाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उदयपुर में जनसंवाद के दौरान उदयपुर की उधेड़ी जा रही पहाड़ियों का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था किस तरीके से उदयपुर की पहाड़ियों को मैदान में तब्दील किया जा रहा हैं इसके कारण उदयपुर का सौन्दर्य मिटता जा रहा हैं।

 

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago