स्थानीय

राजस्थान में BJP को बड़ा घाटा, 25 में से मिलेंगी सिर्फ इतनी सीटें, चौंकाने वाली भविष्यवाणी!

Lok Sabha Elections 2024: 18वीं लोकसभा के लिए देशभर में चुनाव चल रहे है। सात चरणों में हो रहे मतदान का अंतिम चरण बाकी है। इन चुनावों के अंतिम परिणाम 04 June 2024 मंगलवार को सामने आएंगे। इससे पहले राजनीतिक विश्लेषकों और जानकारों ने अपने-पाने अनुमान बताना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब जाने-माने राजनेता, किसान नेता और राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav prediction) का अनुमान आया है।

योगेंद्र यादव ने अपने आकलन के जरिये बताने का प्रयास किया है कि, इस बार किस राजनीतिक दल को कहां नुकसान और कहां सीटों में फायदा हो रहा है। साथ ही वह बता रहे है कि, इस बार देश में NDA सरकार रिपीट होगी या फिर INDIA गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब रहने वाला है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से यादव ने राजस्थान की 25 सीटों के लिए भी अपना आकलन जारी किया है, जिसमें बीजेपी को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की है।

देशभर में इंडिया गठबंधन मारेगा बाजी!

योगेंद्र यादव ने अपने आकलन में कांग्रेस को 85 से 100 सीटें और इंडिया गठबंधन को 120 से 135 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की है। इस हिसाब से इसबार देशभर की कुल 543 सीटों में से इंडिया गठबंधन 205 से 235 सीटें जीत सकता है।

250 सीट से भी नीचे रह जायेगी बीजेपी!

यादव के आकलन के मुताबिक इस बार बीजेपी बीते दो बार के चुनाव परिणाम के मुकाबले खुद के दम पर बहुमत लाने में सफल नहीं हो रही है। बीजेपी को इस बार 240 से 260 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। सम्भावना है कि ये आंकड़ा 250 से भी कम रह जाए।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

राजस्थान-गुजरात में BJP को नुकसान

योगेंद्र यादव के दावे के मुताबिक राजस्थान और गुजरात दोनों को मिलाकर बीजेपी को 10 सीट, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बीजेपी की 10 सीट, हरियाणा और दिल्ली में भी बीजेपी को 10 सीट और पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बीजेपी की 5 सीटें कम हो रही है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड़ में बीजेपी को 10 और बिहार में बीजेपी को 5 और उसके सहयोगी दलों को 10 सीटों का घाटा होने जा रहा है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago