Youth Congress Protest: शहीद स्मारक पर आज यूथ कांग्रेस ने आज जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों कार्यकर्ताओं का सिविल लाइंस की तरफ कूच करने का प्लान था। जिसे देखते हुए पुलिस ने पहले से ही त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग कर रखी थी। जयपुर में बेरोजगारी और नशे के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास घेरने जा रहे थे। जहां पुलिस से भिड़ने के कारण इनपर पुलिस का हल्का बल प्रयोग किया गया। प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें :- पंचायत चुनाव टाले, अब प्रतिनियुक्ति से सुधार, सरकार का आखिरी दांव क्या?
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने यहां कहा कि राजस्थान और देश में युवाओं को ठगा जा रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दे रहे हैं। यूथ कांग्रेस इस सभी का विरोध करती है। इसलिए ही मांग कर रही है नौकरी दो-नशा नहीं। पूरे देश में ये अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 11 बजे जयपुर के शहीद स्मारक में धरना-प्रदर्शन की शुरुआत हुई। जहां पुलिस ने बेरिकेड्स से प्रदर्शनकारियों को नीचे खींच लिया। जिसके बाद वे जमीन में गिर गए। इस बीच भीड़ को काबू करने के लिए पानी की बौछार का भी सहारा लिया गया।
इस झड़प में कई पुलिस वालों को भी चोटें आई और प्रदर्शनकारियों को भी हल्की चोटें आई। इसके बाद पुलिस यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शहीद स्मारक से लेकर रवाना हो गई। इस सब के बीच इलाके में लम्बा जाम भी लग गया। जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…