Categories: ओपिनियन

राजस्थान में वोटिंग के रिकॉर्ड टूटे, कांग्रेस की विदाई और भाजपा की ताजपोशी के संकेत

 

राजस्थान में विधान सभा चुनाव में  पिछले 4 बार के चुनाव के मुकाबले रिकॉर्ड मतदान हुआ है। ये आंकड़ा 75 प्रतिशत के पार कर रहा है और इसके बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस हिसाब से राजस्थान से गहलोत सरकार की विदाई और भाजपा की ताजपोशी तय मानी जा रही है। 

 

2003 में 67 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी तो भाजपा की सरकार बनी, 2008 में 62 फीसदी वोटिंग हुई तो कांग्रेस की सरकार बनी। 2013 में 13 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई और ये आंकड़ा 75 फीसदी पर किया। भाजपा ने 150 से  ज्यादा सीटें जीती। 2018 में 74.06 फीसदी वोट मिले तो कांग्रेस की सरकार बनी। यानी जब भी पिछले चुनाव से कम वोटिंग हुई तब तब कांग्रेस और ज्यादा वोटिंग पर भाजपा की ताजपोशी हुई।

 

राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। अनुमान के अनुसार 125 से ज्यादा सीटें  जीतने वाली पार्टी के खाते में जाएगी। हालांकि दोनों की पार्टी अपने अपने जीत के दावे कर रही है और सट्टा बाजार भाजपा को 125 और कांग्रेस को 62 से 65 सीटों का अनुमान लगा रहा है।

 

अब लड़ाई मुख्य मंत्री की

 

भाजपा सत्ता में आती है तो मुख्य मंत्री कौन बनेगा, इसको लेकर बवाल मचेगा। इस बार भाजपा बिना मुख्य मंत्री प्रोजेक्ट किए चुनाव लड़ी है। वसुंधरा राजे को रोकने के लिए भाजपा का एक बड़ा गुट पूरी तरह से सक्रिय रहा है, इसमें भाजपा प्रदेश के कुछ बड़े पदों पर बैठे पदाधिकारी और वो लोग शामिल रहे को  वसु कैबिनेट में मंत्री तक रहें, या कहे तो वसु ने उन्हें आगे बढ़ाया। वसु के अलावा भाजपा के पास कोई कद्दावर नेता राजस्थान में नहीं है।

 

कांग्रेस जीतती है इस बार अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा, इस बार पार्टी सचिन पायलट पर दांव खेलेगी। हालांकि गहलोत ने ऐसी jajam बिछा रखी है कि वो पायलट की ताजपोशी नहीं होने दे। भाजपा ने ध्रुवीकरण का खेल खेला और काफी हद तक ये जिसने पर भी लगा है। 

 

यही कारण हैं की जहां जहां बाबा मैदान में उतारे गए, वहां ज्यादा वोटिंग हुई। जैसलमेर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई वहां प्रतापपुरी महराज को मैदान में उतारा गया, कांग्रेस ने भी धर्म गुरु सालेह मोहम्मद पर दांव खेला है। बहरहाल सारी तस्वीर तो 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भी साफ होगी, अभी सिर्फ अनुमान के आधार पर ही विश्लेषण किए जा सकते है।

 

डॉ  उरूक्रम शर्मा

Aakash Agarawal

Recent Posts

उसने वादा तोड़ दिया, अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

53 सेकंड ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

15 मिन ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

2 घंटे ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

2 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

5 घंटे ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

6 घंटे ago