धर्म

सनातन प्रेमियों का इंतजार हुआ खत्म! अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन शुरू हुए आवेदन

2024 Amarnath Yatra Online Registration Date & Process: सनातन प्रेमियों को जिस धार्मिक यात्रा के बेसब्री से इंतजार रहता है, वह ‘अमरनाथ यात्रा’ अब शुरू हो चुकी है। अमरनाथ गुफा भगवान भोलेनाथ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है। प्रशासन के मुताबिक, यह यात्रा 29 जून, 2024 से शुरू हो जायेगी। इस यात्रा के रजिस्ट्रेशन से पहले आप पूरी तरह स्वस्थ रहे, यह जरुरी है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को इसी स्थान पर अमर कथा सुनाई थी। इसके बाद से ही बाबा बर्फानी यहां पर साक्षात विराजते हैं। इसी जगह पर देवी का एक शक्तिपीठ भी है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ पहुंचते है।

यह भी पढ़े: इस बार टोबैको फ्री होगी अमरनाथ यात्रा, रिस्क जोन में हेलमेट अनिवार्य

अमरनाथ यात्रा से पहले करें पंजीकरण

बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु जाने से पहले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना आवश्यक है। यदि आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है, तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। चलिए जानते है-

– 13 साल से कम और 70 साल से अधिक आयु के लोग इस यात्रा को नहीं कर सकेंगे।

– यात्रा करने से पहले अपना स्वास्थय प्रमाण पत्र आवश्यक तौर पर बनवा लेवें।

– अस्वस्थ लोग अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकते। यह यात्रा काफी कठिनाइयों से भरी है।

– महिलाएं जो 6 सप्ताह या इससे अधिक समय के लिए गर्भवती हैं। वे भी यात्रा पर नहीं जा सकती हैं।

– एक परमिट फॉर्म केवल एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होता है।

– अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक 29 जून, 2024 से यह यात्रा शुरू हो जाएगी।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago