धर्म

अमरनाथ यात्रा में नहीं कर पाएगा कोई बाल भी बांका, इतनी मजबूत हुई सिक्योरिटी

जयपुर। Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा 2024 इस बार 29 जून से शुरू हो रही है जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। इस यात्रा की शुरुआत से पहले जम्मू आधार शिविर और इसके आस-पास त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। इस व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) की सुरक्षा शाखा को दी गई है। इस यात्रा का सुरक्षित तरीके संचालन करने के लिए सुरक्षा बलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया है।

52 दिन तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

29 जून 2024 से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा इसबार 52 दिनों तक चलेगी। पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसबार यह यात्रा अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे नुनवां-पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से की जा रही है।

अमरनाथ यात्रा के लिये त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय

जम्मू पुलिस के मुताबिक इस यात्रा के लिये पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था (Amarnath Yatra Security) की गई है जिसको लेकर जम्मू के भगवती नगर इलाके में स्थित आधार शिविर के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जम्मू शहर स्थित आवास एवं पंजीकरण केंद्र पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस यात्रा के दौरान 24 घंटे निगरानी के लिए 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, पुलिस की सुरक्षा शाखा ने इस क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इस यात्रा के शिविर और इसके आस पास के क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी के लिए बॉडी स्कैनर और सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इस कैमरे में 360 डिग्री पर घूमने वाला कैमरा भी शामिल है। अमरनाथ यात्रा के दौरान अर्द्धसैनिक बलों की कुछ कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

राजमार्ग पर भी सुरक्षा चाक चौबंद

जम्मू पुलिस ने राजमार्ग पर जहां से रोज यात्रा गुजरेगी वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी एक्टिव कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा को दुर्घटनामुक्त यात्रा करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago