धर्म

अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू, जानिए इस यात्रा से जुड़ी रोचक बातें

जयपुर। Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा इस बार 29 जून से शुरू हो रही है जिसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ ही अब पवित्र अमरनाथ गुफा में बने बर्फ के शिवलिंग की तस्वीर भी सामने आई गई है। इस बार अमरनाथ गुफा में शिवलिंग लगभग 8 फीट ऊंचा बना है। अमरनाथ यात्रा के दौरान अमरनाथ गुफा में बने इस बर्फ के शिवलिंग के दर्शन और पूजा करने के लिए दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसबार की अमरनाथ यात्रा लगभग 50 दिन तक चलेगी यानि रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को पूरी होगी।

गिरते पानी की बूंदों से बना है गुफा में शिवलिंग

Amarnath Yatra के दौरान भक्तों को 40 मीटर ऊंचे गुफानुमा मंदिर तक पहुँचने के लिए लगभग 48 किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती हैं। इसमें गुफा में इसबार गिरते पानी की बूंदों से लगभग 8 फुट ऊंचा शिवलिंग बना है। आपको बता दें कि कश्मीर में अमरनाथ मंदिर की गुफा 12756 फीट की ऊंचाई पर है। इस स्थान की तीर्थयात्रा करना अपने आप में बेहद ही कठिन है। अमरनाथ शिवलिंग के दर्शन करने के इच्छुक भक्तों की ऊंचाई और दूरी तय करने के लिए अच्छी सेहत में होना जरूरी होता है।

अमरनाथ यात्रा से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन यहां से करें

अमरनाथ यात्रा इस बार 50 दिन की है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। यह यात्रा 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन खत्म होगी। ऐसे में जो भी भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

2 मार्गों से होती है अमरनाथ यात्रा

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं जिसमें पहला पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा और संकरा बालटाल मार्ग है। इस यात्रा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के संयुक्त सहयोग से होता है।

51 शक्तिपीठों में से एक है अमरनाथ

अमरनाथ मंदिर हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों (वे स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे) में रखा गया हैं। अमरनाथ को उस स्थान रूप में भी माना जाता है जहां भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य सुनाया था। इस मंदिर का अधिकतर हिस्सा सालों भर बर्फ से ढंका रहता है। इस मंदिर को गर्मी के मौसम में बहुत कम समय के लिए खोला जाता है।

यह भी पढ़ें : Char Dham Yatra Booking करने से पहले जान लीजिए IRCTC Tour Package, क्या सुविधाएं मिलेंगी

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago