धर्म

Ram Mandir : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भगवान श्रीराम ने पहने अति विशेष शैली के वस्त्र, यहां करें दिव्य दर्शन

जयपुर। Ram Mandir : चैत्र नवरात्रि के पहले दिवस पर अयोध्या राम मंदिर स्थित भगवान श्रीराम की मूर्ति को ​अति विशेष शैली के वस्त्र पहनाए गए हैं। यह पहला मौका है जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (ram mandir pran pratishtha) कार्यक्रम के बाद भगवान श्रीराम के वस्त्रों की शैली (ram mandir dress code) बदली गई है। इस विशेष वस्त्र शैली में प्रभू श्रीराम की आभा बहुत ही आकर्षक व सुंदर नजर आ रही है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार बदले वस्त्र

22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी जिस दौरान उन्हें विशेष शैली के वस्त्र पहनाए गए है। श्रीराम की वस्त्रों की यही शैली अभी तक चली आ रही थी जिसको आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस (chaitra navratri first day) पर अति विशिष्ट शैली के वस्त्रों के रूप में बदला गया है।

यह भी पढ़ें : Ayodhya Mai Free Mai Rukne Ki Jagah : अयोध्या में यहां मिलेगा फ्री में रहना और खाना

ऐसे हैं प्रभू श्रीराम के अति विशिष्ट शैली के वस्त्र

अयोध्या राम मंदिर में विराजमान राम लला की मूर्ति को आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पहनाए अति विशिष्ट शैली के वस्त्रों को मयूर व अन्य वैष्णव चिन्हों व रंग-बिरंगे रेशम और असली तारों से बनाया गया है। आज इन वस्त्रों में ही प्रभू श्रीराम के दिव्य दर्शन कराए गए हैं।

चैत्र नवरात्रि में राम मंदिर में विशेष कार्यक्रम

आपको बता दें कि आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2081 है तथा आज से ही अयोध्या राम मंदिर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है जो अगले 9 दिनों तक चलेगा। इस दौरान देश विदेश से रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

10 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

41 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

55 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago