धर्म

गुरु पूर्णिमा पर लगा बाबा उमाकान्त जी महाराज का दरबार, जीव गति का किया सुंदर वर्णन

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर में बाबा उमाकान्त जी महाराज का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु के सतसंग और दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से भक्तों का जन सैलाब जयपुर स्तिथ आश्रम में पहुंचा। सेवादारों द्वारा 38 से भी ज्यादा भोजन भंडारों की व्यवस्था की गई। साथ ही उनके रहने ठहरने के लिए समुचित डेरे और शौचालयों को तैयार किया गया। 21 जुलाई रविवार को महाराज जी द्वारा गुरु पूजन भी किया गया।

तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा सतसंग कार्यक्रम की शुरुआत 20 जुलाई को की गई। वहीं इसका समापन 21 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ। इस अवसर पर उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने अंत समय में अपना आत्म – कल्याण न कर पाने वाले जीव की गति का सुंदर वर्णन किया।

जो आया है उसे जाना पड़ेगा

उन्होंने कहा जब अंतिम समय आता है और कर्मों की सजा मिलने लगती है तो यमराज के दूत, जो बड़े काले, कुरूपी होते हैं, आते हैं तो आवाज लगा देते हैं कि चलो समय पूरा हो गया, शरीर खाली करो। ऐसे में जो लोग मनुष्य शरीर में आये, सबको खाली करना पड़ा। जो महापुरुष कहलाए, आज जिनकी पूजा होती है, जिनके मंदिर जगह-जगह बने हुए हैं, बड़ा नाम है, वह भी मनुष्य शरीर में थे, उनको भी शरीर छोड़ना पड़ा, चाहे भगवान राम हों, चाहे भगवान् कृष्ण हों।

नामदान एवम दर्शन

महाराज जी द्वारा सत्संग में भक्तों को जीते जी ईश्वर के दर्शन कराने वाले गुरुमन्त्र का दान (नामदान) दिया गया। साथ ही सत्संग के बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूर्ण अनुशासन और व्यवस्था के साथ पूज्य गुरु जी महाराज के दर्शन किये।

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago