Categories: धर्म

पीत वर्ण में करेंगी देवी दुखों का नाश

बगलामुखी देवी दुर्गा से बनी दस महाविद्याओं में आठवी देवी हैं। जिनकी जयंती आज है। इन्हें पीतांबरा भी कहा जाता है। इनकी पूजा दुश्मनों पर जीत पाने की कामना से होती है। कोर्ट-कचहरी के कोई मामले हों तो इनकी आराधना और अनुष्ठान बहुत कारगर होता है। माता की पूजा से हर तरह की परेशानी और बीमारियां दूर होती हैं। बगलामुखी शब्द वल्गामुखी का बिगड़ा हुआ रूप है। वल्गा का अर्थ होता है लगाम। वल्गामुखी यानी जो दुश्मनों की जीभ पर लगाम कस दें। यानी दुश्मनों के मुंह, हाथ-पैर बांधकर उन्हें बंधक बनाने वाली शक्ति। ये स्तंभन शक्ति की अधिष्ठात्री भी है। इसलिए दुश्मनों पर जीत प्राप्त करने के लिए इनकी पूजा होती है। 

देवी बगलामुखी को पीला रंग बहुत पसंद है। यह रंग पवित्रता, आरोग्य और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। इनकी पूजा में भी पीले रंग के कपड़े, फूल, आसन, माला, मिठाई और अन्य सामग्रियों का रंग भी पीला ही लिया जाता है।

पूजा से मिलती है बीमारियों और कर्ज से मुक्ति 
भक्तों के डर को दूर करके दुश्मनों और उनकी बुरी शक्तियों का नाश देवी करती हैं। हल्दी और केसर से देवी बगलामुखी की विशेष पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इनकी पूजा से दुश्मन के साथ रोग व कर्ज से परेशान लोगों को राहत मिलता है। जब राक्षसी शक्तियों ने पृथ्वी पर एक बड़ा तूफान पैदा करने की कोशिश की। तब सभी देवता सौराष्ट्र क्षेत्र में इकट्ठे हुए। जो गुजरात में है। देवताओं की प्रार्थना से देवी ने खुश होकर, वल्गामुखी रूप लिया। जो कि पीले समुद्र से प्रकट हुईं। 

Ambika Sharma

Recent Posts

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

2 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

2 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

4 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

5 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने खुशबू रावत की शिकायत का संज्ञान लिया

हरिद्वार। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPR) ने उत्तराखंड के नैनीताल की खुशबू रावत की…

1 महीना ago