धर्म

बागेश्वर धाम बाबा को बर्थडे गिफ्ट में दिया हेलमेट, पुलिस के छूटे पसीने

जयपुर। Bageshwar Dham Sarkar Birthday : बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था और वो 28 वर्ष के हो चुके हैं। बाबा का परिवार अभी गढ़ा गांव में ही निवास करता है। इसी गांव में ही बागेश्वर बालाजी का धाम भी है। इन्हीं बालाजी के उपास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं। आज के समय में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्तों की संख्या करोड़ों में है। जन्म दिन के मौके पर लाखों की संख्या में भक्त गढ़ा पहुंचे हैं। जबकि कई भक्त तो रात से ही अपने गुरु के दर्शन करने के लिए वहां जमा हो चुके थे। बाबा को बर्थडे गिफ्ट में कई ऐसी चीजें मिली है जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। इन्हीं चीजों में एक हेलमेट भी है जो दुपहिया वाहन की सवारी करते समय पहना जाता है।

बागेश्वर धाम बाबा को गिफ्ट में मिला हेलमेट

बाबा के जन्मदिन पर गढ़ा गांव में कई कार्यक्रम आयोजितए किए गए हैं। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सरकार ने दरबार भी लगाया। इसी दौरान मंच पर उन्हें एक भक्त ने हेलमेट भेंट किया। उन्हें हेलमेट देने की वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि बाबा तो कार से चलते हैं। लेकिन, जब बाबा ने भक्त से पूछा कि हेलमेट क्यों दिया तो उसने कहा कि लोग आपके ऊपर फूल फेंकते हैं, और आपको चोट नहीं लगे इसलिए हेलमेट (Bageshwar Dham Sarkar Birthday Gift Helmet) भेंट किया है।

भोजपुरी भजनों से बंधा समां

बागेश्वर धाम बाबा के जन्मदिन (Bageshwar Dham Sarkar Birthday) के मौके पर गढ़ा गांव में भोजपुरी गायकों ने अपने भजनों समा बांधा। भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भजन गाया। आपको बता दें कि बाबा पहले भी अपने कार्यक्रम में भोजपुरी गायकों को बुलाते रहे हैं। इनसे पहले इससे पहले खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह भी बागेश्वर धाम का दौरा कर चुके हैं।

भीड़ देख पुलिस के छूटे पसीने

उत्तर प्रदेश हाथरस में हाल ही में हुए भगदड़ कांड के बाद बागेश्वर धाम में भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां पर 4 जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस बल के जवानों को भीड़ को कंट्रोल करने में पसीने छूट गए क्योंकि बाबा के मना करने के बावजूद लाखों की संख्या में भक्त वहां पहुंच गए।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

2 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago