धर्म

Bhagwan Kalki Hathiyar: ये होंगे वो विध्वंशक हथियार, जिनसे कलयुग का सर्वनाश करेंगे कल्कि भगवान!

Bhagwan Kalki Hathiyar: सतयुग, त्रेता और द्वापर युग के बाद अब कलयुग का अंत भी बेहद नजदीक हैं। हर युग में पाप का सर्वनाश करने के लिए भगवान विष्णु ने जन्म लिया था। शास्त्रों और कथाओं में बताया जाता है कि, कलयुग के अंत के समय में प्रभु विष्णु अपने 10वें अवतार में जन्म लेंगे। इस अवतार को विश्व में कल्कि अवतार के नाम से जाना जाएगा। भारत समेत दुनियाभर में आज भी भगवान विष्णु के भावी कल्कि अवतार से जुड़े मंदिर हैं।

100 सिखों का अवतार होंगे कल्कि

सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह (Sikh Guru Guru Govind Singh) ने भी भावी कल्कि अवतार (Kalki Avtar) और उनकी शक्ति को स्वीकार किया हैं। इसके बारे में गुरु गोविन्द सिंह ने दशम ग्रंथ में कहा है कि, भगवान विष्णु का दशम अवतार (Bhagwan Vishnu Avtar Kalki) कल्कि अवतार 100 सिखों का अवतार होंगे। वे कहते है कि, कल्कि भगवान कलयुग की समाप्ति पर श्वेत घोड़े पर सवार होकर पापियों और दुष्टों का संहार करने आएंगे। पुराणों के मुताबिक, कल्कि अवतार में भगवान विष्णु दो तलवार का इस्तेमाल करेंगे। कल्कि का प्राथमिक हथियार रंता मारू होगा, जो शिव का हथियार है।

यह भी पढ़े: PM Modi ने किया Kalki Temple का शिलान्यास, यूपी के इस गांव में होगा कल्कि अवतार

हर साल बनाते हैं कल्कि जयंती

पौराणिक व सिख ग्रंथों में कल्कि अवतार का उल्लेख प्रमुखता से हुआ हैं। सावन महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी पर भगवान कल्कि की जयंती प्रतिवर्ष देशभर में मनाई जाती हैं। भगवान विष्णु के सतयुग, त्रेतायुग और द्वापर युग में अब तक मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण और बुद्ध कुल नौ अवतार हो चुके है। ऐसे में विष्णु का दसवां और अंतिम अवतार कल्कि के रूप में कलयुग (Kalki Avtar News in Hindi) में अवतरित होगा।

यह भी पढ़े: Maha Shivratri 2024: भोले की भक्तन की बदौलत बना था यह शिव मंदिर, पढ़े पूरी कथा

कई जगह बन गए कल्कि मंदिर!

भगवान कल्कि के इस धरा पर अवतरण होने का इंतजार अभी चल रहा है। पुराणों में कल्कि अवतार के कलियुग के अंतिम चरण में आने की भविष्यवाणी की गई हैं। लेकिन अभी कलयुग का प्रथम चरण ही चल रहा है। अभी अंतिम चरण में समय हैं, लेकिन भावी कल्कि अवतार के लिए पूजा-पाठ और कर्मकांड धरती पर शुरू कर दिए गए हैं। भावी कल्कि अवतार के कथा, पुराण और जयंती पर्व तक प्रचलन में आ गए हैं। कल्कि मंदिर भी कई जगह बन गए हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

29 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago