धर्म

Braj Holi 2024: लड्डू-फूल से लेकर गोबर की होली तक, देखें ब्रज होली 2024 शेड्यूल

Braj Holi 2024 Schedule in Hindi: होली हिंदुओं का पारंपरिक और बेहद खूबसूरत त्यौहार है। रंगों का यह पर्व फागुन के महीने में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी होली खेलने के अलग-अलग अंदाज फेमस है। इसके बाबजूद ब्रज की होली का मनमोहक जश्न हमेशा से कायम रहा है। ब्रज होली, सामान्य होली समारोहों से परे एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है। ब्रज होली महोत्सव पूरे 40 दिन धूमधाम से मनाया जाता है।

यह 40 दिवसीय उत्सव बसंत पंचमी से शुरू होता है और मथुरा में धुलंडी होली के साथ अपने चरम पर होता है। इन दिनों के दौरान गोकुल, नंदगांव और वृन्दावन की विविध परंपराओं का अनूठा रंग देखने को मिलता है। हर एक दिन का अपना एक अलग ही आकर्षण है, जो मन को मोह लेता है। होली के अवसर पर आप मथुरा, वृन्दावन, बरसाना या नंदगांव जाकर होली का उत्साह देखने लायक होता है। 40 दिवसीय इस लंबे उत्सव में बरसाना में लठ मार और लड्डू मार, नंदगांव में लठ मार, वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर उत्सव और दाऊजी मंदिर में प्रसिद्ध हुरंगा होली जैसे अद्वितीय उत्सव शामिल होते है।

यह भी पढ़े: Jaipur Holi 2024: गुलाल गोटा से खेलें इस बार की होली, परपंरा है 400 साल पुरानी

लड्डू, फूल और गोबर की होली

मथुरा, वृन्दावन, बरसाना और नंदगांव की होली में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में शौकीन शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण और राधा अपने मित्रों और गोपियों के साथ यहीं होली खेलते थे। यहां होली सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि लड्डुओं, फूलों और गोबर से भी खेली जाती है। यहां होली उत्सव काफी लोकप्रिय है। यहां मथुरा, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना में होली समारोह के लिए एक विस्तृत कैलेंडर दिया गया है, जिसे आप नीचे देख सकते है-

यह भी पढ़े: Masan Holi 2024: यहां खेली जाती है मुर्दों की राख से होली! जानें क्यों ख़ास है यह परंपरा

ब्रज होली 2024 उत्सव कार्यक्रम

  • 17 मार्च, रविवार: बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली उत्सव होगा।
  • 18 मार्च, सोमवार: बरसाना में लठ मार होली उत्सव मनाया जाएगा।
  • 19 मार्च, मंगलवार: नंदगांव के नंदभवन में लट्ठ मार होली कार्यक्रम होगा।
  • 21 मार्च, गुरुवार: वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर और पूरे मथुरा में होली महोत्सव का जश्न देखने को मिलेगा।
  • 22 मार्च, शुक्रवार: गोकुल में रंगों की होली का उत्सव मनाया जाएगा।
  • 24 मार्च, रविवार: मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर, मथुरा के विश्राम घाट, बांके बिहारी मंदिर और वृंदावन में होलिका दहन कार्यक्रम होंगे।
  • 25 मार्च, सोमवार: वृन्दावन के द्वारकाधीश मंदिर में टेसू के फूल, अबीर, गुलाल और रंग-बिरंगे पानी के साथ धुलंडी होली मनाई जाएगी।
  • 25 मार्च, सोमवार: मथुरा के द्वारकाधीश ब्रिज पर टेसू के फूल, अबीर, गुलाल और रंग-बिरंगे पानी के साथ धुलंडी होली मनाई जाएगी।
Aakash Agarawal

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

56 मिन ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

2 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

2 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

3 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

4 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

4 घंटे ago