धर्म

Chaitra Navratri 2024: गुझिया-नारियल का प्रसाद लेती मां! जिनकी कृपा से जीते राजा ने 80 से अधिक युद्ध

Chaitra Navratri 2024: राजस्थान की पावन धरा पर मां शक्ति के कई धाम स्तिथ है। ये धाम अपने-आप में एक कहानी कहते है। उन्हीं में से एक है, राजधानी जयपुर के आमेर किले में शिलामाता देवी का मंदिर। माता शिला देवी का मंदिर अपनी बेजोड़ स्थापत्य कला के लिए भारतवर्ष में मशहूर है। मंदिर में विराजमान मां शिला देवी चमत्कारिक है। कहते है कि, मां शिलादेवी की कृपा से ही राजा मानसिंह ने 80 से भी अधिक लड़ाइयों में विजय हासिल की थी।

जयपुर राजवंश के शासकों ने शिलामाता को ही अपना शासक मानकर यहां राज्य किया। आमेर महल परिसर में स्थित शिला माता मंदिर में आजादी से पहले तक सिर्फ राजपरिवार के सदस्य और प्रमुख सामंत-जागीरदारों को ही दर्शन करने की अनुमति हुआ करती थी। लेकिन, अब समय वो है जब आमजन भी यहां प्रतिदिन सैंकड़ों की तादाद में दर्शन करने पहुंचते है। चैत्र और अश्विन नवरात्रि में तो शिलामाता के दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती है।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024: पेड़ को चीर प्रकट हुई मां शक्ति! अद्भुत है 300 फ़ीट ऊंचा यह मंदिर

15वीं शताब्दी में हुई मंदिर की स्थापना

जयपुर के प्राचीन प्रमुख मंदिरों में शुमार इस मंदिर की स्थापना 15वीं शताब्दी में की गई थी। तत्कालीन आमेर के शासक राजा मानसिंह प्रथम द्वारा इसकी स्थापना हुई। कहते है, माता रानी को मन से याद किया तो किसी तरह का संकट हो या युद्ध, जीता जा सकता है। बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024: इस चैत्र नवरात्रि घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें मतलब

चढ़ता है गुझिया और नारियल का प्रसाद

आज भी कोई संकट आता है तो राजघराने के लोग शिलामाता के दर्शन करने पहुंच जाते है। साल में दो बार चैत्र और आश्विन के नवरात्रि में यहां मेला भरता है। नवरात्रि में माता का विशेष श्रृंगार होता है। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी बताती है कि, वैसे तो उनकी कुलदेवी जमवाय माता हैं, लेकिन शिलामाता आराध्यदेवी के रूप में पूज्य है। माता के मंदिर में विशेष रूप से गुझिया और नारियल का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

7 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

39 मिन ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

6 घंटे ago