धर्म

Eid Ki Namaz : सड़क किनारे नमाज पढ़ी तो 8800 रूपये जुर्माना, मुस्लिमों के लिए जारी हुआ ये फरमान

जयपुर। Eid Ki Namaz : रमजान का महीना खत्म होकर अब ईद आ रही है जिस मौके पर सामूहिक नमाज पढ़ी जाती है। भारत समेत पूरी दुनिया में ईद के दिन नमाज पढ़ी जाती है जिसमें करोड़ों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। हालांकि, एक ऐसा भी फरमान जारी हो चुका है जिसमें ईद के दिन सड़क किनारे नमाज पढ़ने पर 8800 रूपये का जुर्माना लगाया गया। यह मामला भारत नहीं बल्कि दुबई का है जहां सड़क किनारे गाड़ी रोककर नमाज (Eid Namaz In Dubai) पढ़ना अपराध घोषित कर दिया गया। इस पर सख्ती से लगाम लगाने का फरमान जारी किया गया। सड़क किनारे नमाज पढ़ने वालों पर 500 दिरहम यानी 8800 रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह काम दुबई की ट्रैफिक पुलिस (Dubai Traffic Police) द्वारा किया गया। हालांकि, यह फरमान आज से 8 साल पहले जारी किया गया था जिसमें हजारों लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

23763 लोगों पर लगा जुर्माना (Fine on Eid Namaz)

यह मामला 2017 का है जब शहर के व्यस्त इलाकों में से दुबई के शेख मोहम्मद जायद रोड से होकर एक बस गुजर रही थी। इसी बीच नमाज का समय हो गया। यात्रियों ने नमाज के लिए मौके पर ही बस रुकवाई और उतरकर सड़क पर नमाज पढ़ने लगे। उस समय बीच वहां से गुजर रहे एक वाहन का टायर फट गया और यह वाहन बेकाबू होकर नमाज पढ़ रहे लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में 2 लोग की मौत हुई और करीब 10 घायल हुए। दुबई में सड़क के किनारे गाड़ी पार्किंग करना और नमाज पढ़ना दुबई में बड़ी समस्या का विषय बन चुका था जिस पर काबू पाने के लिए साल 2017 में 23,763 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि, अबू धाबी में पहले से ही इस नियम का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Eid Wishes 2024 : ईद के त्योहार पर अपने मुस्लिम मित्र को ऐसे दें शुभकामनाएं

दुबई के ट्रैफिक डिपार्टमेंट का ये है रूल (Dubai Traffic Police Rules)

दुबई ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार शहर में कहीं भी सड़क के किनारे वाहन पार्क करना अपराध है। लोग प्रार्थना करने के लिए भी सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं जो हादसे का कारण बनते हैं। अब नमाज के लिए सड़क किनारे वाहन पार्क (Eid Namaz On Road) करने पर जुर्माना लगेगा। इस शहर में कई मस्जिदें हैं। इतना ही नहीं बल्कि पेट्रोल पम्प पर भी लोगों के नमाज पढ़ने की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में यात्रा करते वक्त लोगों को धार्मिक क्रियाओं के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का भी पालन करना चाहिए। यात्रियों की अपील पर भी ड्राइवर को सड़क किनारे बस नहीं रोकनी चाहिए। यदि कोई वाहन 2 बार इस तरह की गलती करता है, तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाता है।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Top 10 Big News of 21 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 21 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

14 मिन ago

राजस्थान के मंदिरों में होगी भोग की जांच, मोती डूंगरी गणेश मंदिर सबसे शुद्ध

जयपुर। Bhog Certificate : तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का…

45 मिन ago

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

12 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

13 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

14 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

14 घंटे ago