धर्म

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10 दिवसीय पर्व गणेश जी को प्रसन्न करने और उनकी अपार कृपा पाने का समय माना जाता है। इस समय में श्री गणेश और देवी लक्ष्मी से जुड़े कुछ प्रतीक घर लाने से व्यारे न्यारे हो जाते हैं। धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है और सारे संकट दूर होते हैं घर में सुख समृद्धि आती है। अगर आप अपने घर में शांति चाहते है और पैसों का सुख भोगना चाहते है तो गणेश उत्सव के दौरान इन वस्तुओं को अपने घर जरूर लाएं।

नृत्य करती गणेश प्रतिमा

यदि धन संबंधी परेशानियों को दूर भगाना चाहते हैं तो अपने घर में नृत्य करते गणेश जी की प्रतिमा अवश्य लाएं, यह प्रतिमा शुभ मानी जाती है। इस प्रतिमा को ऐसे स्थान पर रखें, जहां से भगवान गणेश की दृष्टी घर के मुख्य द्वार पर पड़ती हो। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Gold Price : गणेश चतु​र्थी पर जमकर खरीदें सोना-चांदी, इतना रह गया भाव

बांसुरी

घर में बांसुरी रखने से देवी लक्ष्मी धन की कृपा बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं आती। इससे घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं और धन के द्वार खुलते हैं।

एकाक्षी नारियल

एकाक्षी नारियल को पूजा घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा यानी उपरी चीजें का प्रवेश नहीं होता है। यह वस्तु दोषों को दूर करने में भी सहायक होता है, साथ ही घर में कभी भी धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती।

घर के मंदिर में रखे शंख

वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में पूजा स्थल पर शंख रखे। शंख रखने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-पाकिस्तान में जिन्ना की छाती पर मनाई जाती है गणेश चतु​र्थी, 2 दिन चलता है उत्सव

कुबेर की मूर्ति

धन के देवता माने जाने वाले भगवान कुबेर की को घर लाए और उत्तर दिशा में उनकी मूर्ति की स्थापना करें। ऐसा करने के बाद घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी। गणेश उत्सव के इन 5 चीजों को घर लाने और स्थापित करने से देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश दोनों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Bhup Singh

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

11 घंटे ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

2 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

5 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

5 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

7 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago