जयपुर। Ganga Sagar Yatra : भारत में इस समय अमरनाथ यात्रा व चार धाम यात्रा का ट्रेंड जबरदस्त रूप से चल रहा है क्योंकि इन यात्राओं का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व है। ये यात्राएं कठिन होने के साथ ही काफी सुकून व फलदायी होती है। ऐसी ही एक यात्रा गंगा सागर यात्रा भी है जिसका भी सनातन धर्म में काफी महत्व है। गंगा सागर, पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित सागर संगम पर गंगा का संगम है। इसी को गंगा सागर की तीर्थ यात्रा कहा जाता है। गंगा सागर में हर साल लाखों तीर्थयात्री मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यात्रा करने जाते हैं। माना जाता है कि एक बार गंगा सागर में डुबकी लगाकर नहाने से 1000 गाय दान व 10 अश्वमेध यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है।
यह यात्रा करने के लिए आप पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से ट्रेन या सड़क मार्ग से जा सकते हैं। ट्रेन से जाने के लिए आपके लिए काकद्वीप रेलवे स्टेशन सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन पड़ेगा जो गंगासागर से लगभग 38 किलोमीटर दूर है। गंगा सागर व कोलकाता के बीच करीब 15 ट्रेनें चलती हैं। इनमें सबसे तेज़ ट्रेन गंगासागर एक्सप्रेस (13185) है जो 15 घंटे लेती हे। वहीं, सड़क मार्ग से जाने के लिए कोलकाता से गंगासागर पहुंचने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। आप
गंगासागर टैक्सी, बस, या फ़ेरी से भी पहुंच सकते हैं। यहां के लिए कचुबेरिया से बस सर्विस भी उपलब्ध है यात्री को 1 घंटे में गंगासागर ले जाती है। इतना ही नहीं बल्कि आप सियालदाह से काकद्वीप या नामखाना तक ट्रेन से भी यात्रा कर सकते हैं।
गंगा सागर यात्रा से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
गंगा सागर तीर्थ क्षेत्र में सागर बीच, गंगासागर तीर्थयात्रा एवं मेला, कपिल मुनि का मंदिर, सागर लाइटहाउस, भारत सेवा आश्रम आदि घूमने लायक जगहें जहां आप जाकर आप शांति प्राप्त कर सकते हैं।
सनतन धर्म के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगासागर या गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष प्राप्ति होती है और पाप धुल जाते हैं।
गंगा सागर हर साल जनवरी के महीने में मकर संक्रांति के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जो यहाँ के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आते हैं।
गंगा सागर के लिए पश्चिम बंगाल के कचुबेरिया से बस सेवा उपलब्ध है जो यात्रियों को एक घंटे में गंगासागर ले जाती है। आप सियालदह से काकद्वीप या नामखाना तक रेल मार्ग की यात्रा भी चुन सकते हैं। इसके बाद आप सागरद्वीप तक की यात्रा आप टैक्सी, बस और फेरी के मेल से कर सकते हैं।
गंगासागर मेला हर साल सागर द्वीप के छोर पर मनाया जाता है जहाँ से गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसी प्रयाग को गंगासागर कहा गया है। यहाँ पर कपिल मुनि का एक मंदिर है जो ख़ास महत्व रखता है। आपको बता दें कि कुम्भ मेले के बाद गंगासागर सबसे बड़ा तीर्थ है जहाँ सैंकड़ों लोग पवित्र स्नान के लिए आते हैं।
गंगा सागर के लिए ट्रेन नं. 13185 GANGA SAGAR EXP कोलकाता से 17:45:00 बजे निकलती है और 07:11:00 बजे सकरी जंक्शन पहुँचती है। GANGA SAGAR EXP की टिकट का किराया 335 रुपये से अधिक है।
सारे तीरथ बार-बार गंगा सागर एक बार कहावत भी है जिसके पीछे का तात्पर्य यह है कि सभी तीर्थों में कई बार यात्रा का जो पुण्य होता है वह मात्र एक बार गंगा सागर में स्नान और दान करने से प्राप्त हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार गंगा सागर में एक नहाने से 1000 गायें दान करने व 10 अश्वमेघ यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है।
यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू, जानिए इस यात्रा से जुड़ी रोचक बातें
Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…