धर्म

घी से बनता मक्खन और सूर्य किरणें करती शिवलिंग का अभिषेक, चमत्कारी है यह मंदिर

Gangadhareshwara Shiv Mandir Karnataka: भारत की भूमि पर कई रहस्‍यमयी और चमत्‍कारिक मंदिर है। उन्हीं में से एक है कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर जिसे ‘गवी गंगाधरेश्वर मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। 9वीं शताब्दी में कैम्पे गौड़ा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इसके बाद 16वीं शताब्दी में फिर से इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया। मंदिर में मौजूद शिवलिंग स्‍वयंभू है, जो स्वयं ही प्रकट हुआ है, बनाया नहीं गया है।

प्रतिवर्ष मकर संक्रान्ति के अवसर पर गवी गंगाधरेश्वर मंदिर में अद्भुत घटना देखने को मिलती है। इस दिन सूर्य देव खुद अपनी किरणों से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि, साल के अन्य कोई भी दिन सूर्य की किरणें शिवलिंग तक नहीं पहुंच पाती है। दरअसल, मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य देव उत्तरायण होते है, उस समय सिर्फ 5 से 8 मिनट के लिए सूर्य किरणें गर्भगृह तक पहुंच पाती है और शिवलिंग का अभिषेक करती है।

यह भी पढ़े: Shiv Mandir Pakistan: पाकिस्‍तान में हैं 5000 साल पुराना शिव मंदिर! भोलेनाथ ने गिराए थे आंसू

वास्तु का अद्भुत उदारहण

आमतौर पर यह नजारा सूर्यास्त के समय दिखाई देता है, जोकि अद्भुत और खूबसूरत होता है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। गवी गंगाधरेश्वर मंदिर का वास्तु भी बेहद ख़ास है। मंदिर दक्षिण-पश्चिमी दिशा अर्थात नैऋत्य कोण की तरफ देखता हुआ है। मंदिर निर्माण इस तरह किया गया है कि, साल में केवल एक बार ही सूर्य की किरणें शिवलिंग तक पहुंचती है। इससे स्पष्ट है मंदिर का नक्शा परफेक्ट वास्तुविद नक्षत्र विज्ञानी ने बनाया था।

यह भी पढ़े: Maha Shivratri 2024 : राजस्थान में यहां पर है नीलम पत्थर से बना शिवलिंग, दिन में 3 बार बदलता है रंग

घी से बनता है मक्खन

कर्नाटक के इस गवी गंगाधरेश्वर मंदिर की खासियत है कि, जब भी इस शिवलिंग पर घी चढ़ाया जाता है तो वह मक्‍खन में परिवर्तित हो जाता है। आमतौर पर हमेशा मक्खन से घी बनाया जाता है, लेकिन घी से मक्खन बनने का यह चमत्कार सिर्फ इस मंदिर में स्तिथ स्वयंभू की कृपा से ही संभव नजर आता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

30 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago