Categories: धर्म

गुरु पूर्णिमा: चित्त में पड़े अंधकार को मिटाने वाला होता है गुरु

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। क्योंकि गुरु को ईश्वर से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। गुरुओं की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए समर्पित यह त्योहार आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 3 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस पर्व को महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। 

 

गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धा भाव से गुरु के प्रति नतमस्तक हो जाएं। गुरु के प्रति समर्पित होते ही गुरु तत्व, गुरु कृपा, गुरु ऊर्जा, गुरु स्पर्श और गुरु वाणी शिष्य के भीतर बहने लगती है। गुरु पूर्णिमा गुरु से दीक्षा लेने, साधना को मजबूत करने और अपने भीतर गुरु को अनुभव करने का दिन है। गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है। 

 

क्यों मनाते है गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा, गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा, गुरु पूजा और कृतज्ञता का दिन है। इस दिन परमेश्वर शिव ने दक्षिणामूर्ति के रूप में ब्रह्मा के चार मानसपुत्रों को वेदों का ज्ञान प्रदान किया था और इसी दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास जी का जन्मदिन भी है। इसलिए इस पर्व को महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। 

गुरु के समक्ष इन गलतियों से बचें

गुरु हमेशा सही राह पर चलना सीखाते है और गलतियों से बचाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के सामने कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो जानतें है कौनसी है वो गलतियां…

गुरु के सामने कभी भी उनके समान आसन पर नहीं बैठना चाहिए। चाहे कितने भी उच्च पद पर आसीन हो। शिष्य का स्थान गुरु के चरणों में होता है। हालांकि गुरु जमीन पर बैठे हो तो शिष्य भी जमीन पर बैठ सकते हैं। कभी भी अपने गुरु की बुराई या अपमान नहीं करे। गुरु की बुराई करना और सुनना पाप के बराबर होता है। गुरु के ज्ञान का मोल किसी धन-दौलत से नहीं चुकाया जा सकता। इसलिए कभी भी उनके सामने शोहरत का रौब नहीं दिखाए। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago