धर्म

Holashtak 2024: होली से 8 दिन पहले होलाष्टक..फिर होगा ऐसा, जिससे उड़ जायेगी खुशियां!

Holashtak 2024: होली के 8 दिन के पहले से होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है। होलाष्टक के दिनों में हिंदू धर्म के अनुसार कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। इस साल होलाष्टक के साथ खरमास की भी शुरुआत हो रही हैं। होलाष्टक और खरमास, दोनों में ही मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस बार होली 25 मार्च और होलिका दहन इससे एक दिन पहले 24 मार्च को मनाई जायेगी। इसलिए होलाष्टक और खरमास से पहले मांगलिक कार्य निपटा लेवें।

इस बार मार्च से लेकर अप्रैल तक शुभ तिथि नहीं मिलने वाली हैं। इसलिए आप कोई मांगलिक कार्य गृह प्रवेश, मकान निर्माण की शुरुआत, बेटी या बहन की विदाई आदि समय रहते पूरा कर लेवें। ज्योतिषाचार्य बताते है कि, होलाष्टक और खरमास का नकारात्मक प्रभाव रहता हैं। इस साल होलाष्टक 17 मार्च से लेकर 24 मार्च तक रहेगा। इन दिनों को सूतक काल भी कहा जाता है। इस दौरान ग्रह उग्र अवस्था में होते है और मांगलिक कार्य अशुभ हो जाते हैं।

यह भी पढ़े: Holi 2024: अंगारों से लेकर पत्थर मारने तक, होली खेलने के 5 अलग-अलग अंदाज

एक महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

इस बार खरमास भी 15 मार्च से 15 अप्रैल तक रहेगा। इसलिए इस साल 8 दिन नहीं बल्कि 15 मार्च से पूरे एक महीने तक मांगलिक कार्य की मनाही रहेगी। अगले महीने अप्रेल में 17 तारीख से सभी तरह के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। अप्रैल में विवाह के लिए 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 तारीख शुभ मानी जा रही हैं। ज्योतिषचार्य कहते है इसके अलावा, गृह प्रवेश और मुंडन के लिए अप्रैल माह में एक भी शुभ तारीख नहीं है।

यह भी पढ़े: Holi 2024: कब हैं होली? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में पूरी जानकारी

Aakash Agarawal

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

19 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

33 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago