धर्म

Holi 2024: होली पर जरूर करें इन देवताओं की पूजा, दूर हो जायेगी सभी परेशानियां

Holi 2024: हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होली इस वर्ष 25 मार्च को सेलिब्रेट किया जाएगा। बसंत का महीना लगते ही होली के पर्व का इंतजार शुरू हो जाता हैं। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता हैं। इसी के अगले दिन रंगारंग होली खेली जाती हैं। भारत के अलग-अलग हिस्सों में होली खेलने का अलग अंदाज होता है। होली के दिन विधिवत देवी-देवताओं की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है, जानते हैं इस बारे में और अधिक-

हनुमान जी की होली पूजा
(Hanuman Ji Holi Pooja)

मान्यता है कि होली के दिन हनुमान जी की पूजा से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा से देहिक, देविक और भौतिक तापों से छुटकारा प्राप्त होता हैं। मान्यता के मुताबिक, होली के दिन हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख-संपन्नता बनी रहती है।

भगवान शिव की होली पूजा
(Shiv Ji Holi Pooja)

होली के अवसर पर शिव की नगरी काशी में ‘मसाने की होली’ खेली जाती हैं। भक्तगण रंग-गुलाल के साथ चिताओं की राख से होली खेलते हैं। मान्यता है कि, शिव शंकर भूत-प्रेत, पिशाचों के साथ मसान में होली खेलते हैं। इसी वजह से होली के दिन महादेव की अराधना करने से समस्याएं दूर भागती हैं।

यह भी पढ़े: Holi 2024: अंगारों से लेकर पत्थर मारने तक, होली खेलने के 5 अलग-अलग अंदाज

राधा-कृष्ण की होली पूजा
(Radha Krishna Holi Pooja)

मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में बड़े ही धूमधाम से होली मनाई जाती है। मान्यता है कि होली पर राधा-कृष्ण की पूजा से घर में सुख-शांति का निवास होता हैं। परिवार में प्रेम बढ़ता है और दांपत्य जीवन में खुशियां कायम रहती हैं। इस पूजा से जीवन में प्रेम का आगमन होता है और संबंध मजबूत होते हैं।

माता लक्ष्मी की होली पूजा
(Mata Lakshmi Holi Pooja)

धन-समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा का होली के दिन विशेष महत्त्व माना गया हैं। होली के दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि आती हैं और कभी पैसों की तंगी नहीं रहती हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार दिखाई देने लगता है।

यह भी पढ़े: Holi 2024: कब हैं होली? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में पूरी जानकारी

विष्णु-लक्ष्मी की होली पूजा
(Vishnu-Lakshmi Holi Pooja)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, होलिका नाम की राक्षसी विष्णु भक्त प्रह्लाद को जलाने के लिए गोद में लेकर अग्नि में बैठी थी। लेकिन विष्णु कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर भस्म हो गई। विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया। इस वजह से होली पर विष्णु पूजा जरुरी है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

6 घंटे ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

3 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

4 दिन ago