धर्म

जुम्मे की नमाज में कितनी रकात होती हैं

Juma me kitni rakat hoti h : इस्लाम में शुक्रवार के दिन की क्या अहमियत है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। जैसे हिंदू भाईयों के लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है, वैसे ही मुसलमानों के लिए जुम्मा यानी शुक्रवार का दिन काफी मुकद्दस माना जाता है। अल्लाह तआला ने पवित्र कुरान की सूरह जुमाअ में जुम्मे के दिन की फजीलत बयान की है। नबी ए पाक ने भी जुम्मे के दिन को सप्ताह का सरदार बताया है। इस दिन दोपहर में जुम्मे की नमाज अदा की जाती है। जुम्मे की नमाज में कितनी रकात होती हैं ये जानना बहुत जरूरी है। जुम्मे की नमाज में कुल कितनी रकात (Juma me kitni rakat hoti h) होती है ये आपको हम हिंदी में बताने वाले हैं। इस अहम जानकारी को सबके साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें : Jumma Namaz Rakat: जुम्मे की नमाज में कितनी रकात पढ़ी जाती हैं, मुसलमान नोट कर लें

जुमे की नमाज क्या है?

शुक्रवार के दिन दोपहर वाली नमाज जिसे जौहर की नमाज कहते हैं, उसकी जगह जुम्मे की नमाज पढ़ी जाती है। लेकिन ये नमाज सामूहिक तौर पर ही कुबूल होती हैं। यानी इसे आप तन्हाई में घर में या अकेले में नहीं पढ़ सकते हैं। जुम्मे के दिन को छोटी ईद भी कहा जाता है। इस दिन मुस्लिम बंधु नहा धोकर गुस्ल करके नये कपड़े पहनकर, इत्र सुरमा लगाकर नबी पर दुरूद शरीफ का नजराना पेश करते हुए नमाज पढ़ने शहर की मुख्य मस्जिद यानी जामा मस्जिद में जाते हैं।

इस्लाम से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

जुम्मे की नमाज में कितनी रकात हैं?
(Juma me kitni rakat hoti h)

जौहर की नमाज में 12 रकात होती हैं। लेकिन जुम्मे में कुल 14 रकात होती हैं। जिनमें से 4 सुन्नत (मोअक्कदा), 2 फ़र्ज़ (अनिवार्य), 4 सुन्नत (घेर-मोअक़दा), 2 सुन्नत (मोअक़्दा), 2 नफ़ल हैं। जुम्मे की नमाज़ में 14 रकअत पढ़ने के बाद ही पूरा सवाब मिलता है। कई लोग केवल दो फर्ज पढ़ते ही मस्जिद से बाहर आ जाते हैं। खुदा के लिए ऐसा न किया करें, नमाज को पूरी रकात में अदा करें तभी पूरा सवाब मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Jumma ki Dua Hindi: जुम्मे के दिन ये दुआ जरूर पढ़ें, सारे गुनाह हो जाएंगे माफ!

जुम्मे के दिन क्या करें?

जुम्मे के दिन नहाना फर्ज है। कपड़ों पर खुशबू इत्र लगाना सुरमा लगाना सुन्नत हैं। नबी ए करीम हजरत मुहम्मद मुसत्फा सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम का इर्शाद है कि जुम्मे के दिन जो शख्स कसरत से मुझ पर दुरूद शरीफ का नजराना पेश करेगा तो उसके अस्सी साल के गुनाह पलक झपकते ही माफ कर दिए जाएंगे।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 मिन ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

14 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

15 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

16 घंटे ago

जयपुर में यहां बनती है चमत्कारी खीर, 4 बार खाते ही दमा और अस्थमा दूर

जयपुर। Ayurvedic Kheer : अभी तक आपने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट खीर खाई होगी…

17 घंटे ago