Maha Shivratri 2024 : खो नागोरियन जयपुर स्थित केदारनाथ धाम पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जयपुर। Maha Shivratri 2024 : खो नागोरियन जयपुर स्थित केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan Jaipur) पर शिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ धाम शिव मंदिर में फूलों व मालाओं से शिवालय की विशेष सजावट की गई। मंदिर पहुंचने के लिए सुबह से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।

पहाड़ी पर स्थित है केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan)

केदारनाथ धाम शिव मंदिर जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में एक पहाड़ी पर स्थित है जिस वजह से यहां का दृश्य मनोरम रहता है। शिवजी के दर्शन करने के साथ ही इस पहाड़ी के मनोरम दृश्य को देखने के लिए शिवरात्रि के मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2024 : शिव मंदिर जाते समय लगाएं ये जयकारे, साथ जुट जाएगी लोगों की भीड़

शिवरात्रि पर हर साल होती विशेष सजावट (Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan Dcoration)

खो नागोरियन में पहाड़ी पर स्थित केदारनाथा धाम मंदिर वैसे तो रोज खुलता है यहां अनवरत रूप से पूर्जा अर्चना होती है, लेकिन महाशिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर पर विशेष सजावट की जाती है जिससें मंदिर का दृश्य आलौकिक हो जाता है।

भक्तों की उमड़ती है भारी भीड़ (Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan Devotees)

महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां आने वाले शिवभक्तों में महिलाएं, पुरूष, बच्चे एवं विद्यार्थी आदि सब शामिल हैं जो शिवजी का आर्शीवाद लेकर यहां के मनोरम दृश्य का आनंद लेते हैं।

Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan selfie point

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: साल में सिर्फ एकबार खुलता है जयपुर का एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर

टूरिस्ट प्वॉइंट के रूप में उभरा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan Tourist Point)

खो नागोरियन शिव मंदिर पहाड़ी पर स्थित होने के कारण एक टूरिस्ट प्वॉइंट के रूप में भी उभर रहा है। विशेषकर बारिश के मौसम में यहां पर आने वाले भक्तों व पर्यटकों की संख्या काफी इजाफा हो जाता है।

बारिश में बहता है झरना (Kedarnath Dham Temple Kho Nagoriyan Waterfall)

केदानाथ धाम पर बारिश के मौसम में भक्तों व पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने का कारण मंदिर के साथ—साथ यहां का मनोरम दृश्य भी है। यह मंदिर पहाड़ी पर होने के कारण बारिश के मौसम में यहां पर झरने बहते हैं जिन्हे निहारने के लिए भक्त व पर्यटक आते हैं। बारिश के मौसम में पहाड़ी चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। केदारनाथ धाम अपने मनोरम दृश्य के कारण स्थानीय निवासियों के लिए एक सेल्फी प्वॉइंट के रूप में भी उभर रहा है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

इजरायल ने 1600 टारगेट खोजकर बरसाई 300 मिसाइलें, लेबनान को ऐसे किया तबाह

जयपुर। इजरायल (Israel) लगातार अपने कट्टर दुश्मन हिजबुल्लाह के गढ़ लेबनान (Hezbollah In Lebanon) में…

14 सेकंड ago

भारत को वीटो पावर मिलना तय! अमेरिका ने लगाई मुहर, चीन-पाकिस्तान की अटकी सांस

UNSC : भारत लंबे समय से ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  के स्थायी सदस्यता की…

2 घंटे ago

PhonePe और Google Pay भारत में होंगे बंद! सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जयपुर। आज के समय में UPI एक पॉपुलर ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है, लेकिन…

2 घंटे ago

सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगी Atishi, पहले ही दिन किया संविधान का अपमान!

Delhi New CM Atishi : जयपुर।  दिल्ली की नई सीएम बनीं आतिशी ने कुर्सी तो…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 24 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Top 10 Big News of 24 September 2024 : देश- दुनिया की ताजा खबरों के…

4 घंटे ago

लैपटॉप का काम खत्म, Redmi का नया Pad

Redmi pad pro 5g: Redmi का नया Pad अब आपके लैपटॉप की जगह लेने के…

18 घंटे ago