धर्म

Mahashivratri 2024: क्या महाशिवरात्रि पर भांग पीनी चाहिए? जानिए शिवजी नशा करते हैं या नहीं

जयपुर। Mahashivratri 2024 : शिवजी के भक्त महाशिवरात्रि का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। शिवजी (Lord Shiva) का यह महापर्व पूरी दुनिया में उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है। शिवजी के भक्त पूरे दिन भक्ति में तल्लीन रहते हैं। शिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में भक्त पूजा करने के लिए जाते हैं। महशिवरात्रि पर पूजा के साथ ही भोले बाबा के भक्त भांग घोटकर पीते हैं। इतना ही नहीं बल्कि महाशिवरात्रि पर भांग पीने (Bhang On Shivratri) के साथ ही गांजा धतूरा का सेवन भी करते हैं जो कि यह गलत है।

शिव महापुराण में नहीं शिवजी के नशा करने का जिक्र

शिव महापुराण में यह कहीं भी नहीं लिखा कि भगवान शिव नशा (Shivji Bhang Pite Hai Ya Nahi) करते थे। तस्वीरों में उन्हें शिवजी को भांग और गांजा पीते हुए गलत दिखाया गया है। ऐसी तस्वीरें समाज में गलत संदेश देती हैं जिनको न तो खरीदें और नहीं किसी को बेचने दें।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 : ये हैं राजस्थान के 7 सबसे बड़े शिव मंदिर, एक में सिर्फ अंगूठे की होती है पूजा

नशे से नहीं होता किसी का भला

इसके अलावा यदि कोई सोशल मीडिया पर भी भगवान शिव की नशा (Shivji Nasa Karte Hai Ya Nahi) करने वाली तस्वीरें पोस्ट करें तो उन तस्वीरों को भी हटवाएं। क्योंकि आज के समय में बड़ी संख्या में लोग और नई युवा पीढ़ी ऐसी तस्वीरों को देखकर नशा कर रही हैं। कई लोगों को तो नशे की बुरी लत लग चुकी होती है। भगवान शिव शंकर के नाम पर नशा करना उचित नहीं है। नशा स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इतना ही नहीं बल्कि नशा करने से किसी व्यक्ति या परिवार का भला नहीं होता।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: साल में सिर्फ एकबार खुलता है जयपुर का एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर

देवी पार्वती ने नहीं पिलाई शिवजी को भांग

इसका सीधा सा उदाहरण ये है कि समाज की एक सामान्य बहन अपने पति को तंबाकू नहीं खिलाती तो मां जगदंबा पार्वती अपने पति शिवजी को भांग घोट कर कैसे दे सकती है। ये सब अफवाहें कुछ लोगों ने अपने व्यापार के लिए भोलेनाथ के भांग (Shivji Bhang Kyo Pite Hai) घोटने पर भजन बना दिए। इन भजनों को सुनकर लोग गुमराह होते हैं और महाशिवरात्रि पर भांग घोटकर पीते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

7 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

21 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago