Rajasthan Holi 2024: रंगो और फूलों की होली आपने जरूर खेली होगी। लेकिन यहां हम आपको तोप, तलवार, बारूद, बंदूक से खेली जाने वाली होली के बारे में बता रहे है। यह होली राजस्थान के उदयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर मेनार गांव में खेली जाती है। होली खेलने का यह भी एक अनोखा अंदाज है। मेनार गांव में धुलेंडी के दूसरे दिन बारूदी होली खेली जाती है। इस अनोखी होली में ग्रामीण आमने-सामने खड़े होकर बंदूकों से हवाई फायर करते हैं।
मेनार की यह बारूदी होली, दिवाली जश्न की तरह होती है। इस अनोखी होली में लोग खुले आसमान में तोप छोड़ते हैं और तलवारें लहराते हैं। आसपास के गांव के लोग भी इस बारूदी होली का आनंद लेने के लिए मेनार गांव में इकट्ठे होते है। आज तक कभी भी इस अनोखी होली में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है। गांव के लोग बताते है कि, महाराणा प्रताप के पिता उदय सिंह के समय से करीब 450 सालों से यह अनोखी होली खेली जा रही है।
यह भी पढ़े: Rajasthan Holi 2024: ठिकरिया गांव की अनोखी होली, जहां पति-पत्नी करते है दोबारा शादी
बताया जाता है कि, महाराणा प्रताप के पिता उदय सिंह ने अपने समय में मेवाड़ पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए मेनारिया ब्राह्मणों के साथ से लड़ाई की थी। यह लड़ाई रात्रि में लड़ी गई थी। इस लड़ाई में मेनारिया ब्राह्मणों ने दुश्मनों को मौत के घाट उतार दिया था। उसी समय के बाद से मेनारिया गांव के लोग रात में बारूदों की होली मनाते आ रहे हैं। रंगों की जगह यहां तलवारें और बंदूक दिखाई देती है। होली का यह जश्न अपने-आप में भी अनोखा है।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…