धर्म

नौतपा में मिलती है नरक से मुक्ति, पुराणों में बताया ये काम जरूर करें

जयपुर। Nautapa Benefits : इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून 2024 तक चल रहे हैं जो काफी कठिन होते हैं, क्योंकि इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही भयंकर लू चलती है। आपको बता दें कि, नौपता में धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य देव (Surya Dev) रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में रहते हैं। इस दौरान भीषण और प्रचंड गर्मी पड़ती है। ऐसा इसलिए कि सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शीतलता के कारक माने जाने वाले चंद्रमा का प्रभाव घट जाता है।

25 मई से शुरू हैं नौतपा (Nautapa 2024 Date and Time)

नौतपा (Nautapa) के 9 दिनों तक प्रचंड गर्मी (Heat Wave) पड़ती है। नौपता के समय को लेकर सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के मुताबिक 25 मई को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश कर रहे हैं। फिर 2 जून को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस वजह से इस दौरान प्रचंड गर्मी पडेगी। नौतपा में ग्रीष्म ऋतु की सबसे ज्यादा गर्मी वाला दिन होता है।

नौतपा से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

नौपता में मिलती है नरक से मुक्ति

इस अवधि में प्रकृति पर भी प्रचंड गर्मी का प्रभाव होता जिससें इस दौरान हिंदू धर्म शास्त्रों में पेड़-पौधे लगाने और उनकी सिंचाई करने का अत्यधिक महत्व बताया गया है। इस अवधि में वृक्ष लगाने से बहुत अधिक पुण्य मिलता है। बताया गया है कि मनुष्य को अपने जीवन में इस दौरान पेड़-पौधे लगाने से मरने के बाद नरक का मुंह नहीं देखना पड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं नौपता में कौनसे पड़े-पौधे लगाने चाहिए और उनके क्या लाभ है।

करी पत्ता (Curry Leaves)

इसको मीठा नीम भी कहते हैं जिसें इस दिनों में लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसा इसलिए की इसकी पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में आप घर पर मीठे नीम का पौधा जरूर लगाएं।

तुलसी (Tulsi)

प्रत्येक हिंदू घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है जिसकी नियमित पूजा की जाती है। इसमें लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवनकाल में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर मरणोपरांत बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

केला (Banana)

केले के पौधे में भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का वापस होता है। ऐसे में नौतपा में आप केले का पौधा लगा सकते हैं जिससें आर्थिक लाभ भी होता है।

आम (Mango)

आम का पेड़ लगाने से पितृ काफी प्रसन्न होते हैं आशीर्वाद देते हैं। यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला भी होता है।

आंवला (Amla)

आंवले की जड़ में भगवान विष्णु का वास माना गया है। इस वजह से नौपता में आंवला जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पुराणों के अनुसार वृक्षारोपण का महत्व

  • मनु स्मृति (Manusmriti) के अनुसार पेड़-पौधे लगाने से यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है।
  • पद्म पुराण (Padma Purana) के अनुसार किसी दंपति को संतान नहीं है तो उन्हें पेड़ लगाना चाहिए, वो भी संतान के समान होते हैं।
  • वराह पुराण (Varaha Purana) के अनुसार एक पीपल, एक नीम, एक बरगद, दो अनार, दो नारंगी, पांच आम और दस फूलों वाले पौधे लगाने से नरक से मुक्ति मिलती है
  • विष्णुधर्मोत्तर पुराण (Vishnudharmottara Purana) के अनुसार वृक्षारोपण करने से अश्वमेध यज्ञ की तरह की पुण्य प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें : 25 मई से शुरू होगा नौतपा, इतने दिन जमकर तपेगी धरती, ऐसे करें बचाव

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

16 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago