धर्म

Navratri Color : नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें माता की पूजा, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

जयपुर। Navratri Color : Navratri 2024 इसबार 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल 2024 तक हैं। इन 9 दिनों में माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की बड़ी धूम धाम से पूजा की जाती है। माता के इन सभी रूपों में प्रत्येक स्वरूप को अलग रंग की पोषाक चढ़ाने के साथ ही अलग तरह के भोग भी लगते हैं। ऐसे में यदि आप भी चैत्र नवरात्रि 2024 के इन दिनों में आप माता के प्रिय रंगों के कपड़े पहनते हैं तो दुर्गा माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। तो आइए जानते नवरात्रि में किस दिन किस रंग के कपड़े पहनना बेहद ही शुभ माना जाता है..

कब शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि 2024 (Navratri 2024 Date and Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 06:12 बजे से 10:23 बजे सुबह तक है। सामान्य मुहूर्त में 4 घंटे 11 मिनट कलश स्थापना के लिए हैं। इसके बाद घटस्थापना अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:53 दोपहर बजे तक है, जिसमें 50 मिनट घट स्थापना के लिए मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Morning News Epaper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Navratri Color Orange

नवरात्रि रंग नारंगी (Navratri Color Orange)

नवरात्रि रंगों में नारंगी रंग बेहद खास है क्योंकि यह बेहद सुंदर रंग है। नारंगी रंग का संबंध ऊष्मा, आग व ऊर्जा से होता है। नारंगी रंग के कपड़े पहनकर नवरात्रि में देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। देवी शैलपुत्री की पूजा के लिए आप नवरात्रि में अपने पूजा घर या मंदिर को भी नारंगी फूलों से सजा सकते हैं।

कपड़े और अन्य ड्रेसेज खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Navratri Color White

नवरात्रि रंग सफेद (Navratri Color White)

सफेद बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही शांति का प्रतीक जो सभी को पसंद आता है। दुर्गा मां के देवी ब्रह्मचारिणी रूप को प्यार एवं वफादारी का प्रतीक माना गया है। इस देवी के दाहिने हाथ में एक माला और बाएं हाथ में पानी रखा हुआ एक बर्तन है। ऐसे में आप इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर घर को चमेली या सफेद कमल जैसे फूलों से सजाएं।

Navratri Color Red

नवरात्रि रंग लाल (Navratri Color Red)

लाल को नवरात्रि के 9 रंगों में सबसे शक्तिशाली माना गया है। यह लाल माता का रंग है जो शक्ति और प्रचंडता दर्शाता है। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। ऐसे में आप लाल रंग के कपड़े पहनकर घर को लाल रंग के फूलों से सजाने समेत लाल रंग के फलों को प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं।

Navratri Color Blue

नवरात्रि रंग नीला (Navratri Color Blue)

मां दुर्गा को 9 रंगों में सबसे ज्यादा रॉयल ब्लू रंग पसंद है। यह रंग देवी कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए यूज किया जाता है। इस देवी के 8 हाथ होने के कारण इसें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस देवी ने मुस्कान से दुनिया की रचना की है। नीले रंग के कपड़े पहन कर इस देवी की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन व शक्ति प्राप्ति होती है।

Navratri Color Yellow

नवरात्रि रंग पीला (Navratri Color Yellow)

पीले रंग को ज्ञान व शिक्षा का रंग माना गया है। यह नवरात्रि के रंगों में से एक है। यह देवी स्कंदमाता का रंग है जो कि भगवान कार्तिकेय की माता हैं। इस दिन हल्दी खाने व खाना पकाने के लिए हल्दी का प्रयोग करने के साथ ही उसें त्वचा पर लगाएं।

यह भी पढ़ें : Navratri Dress For Women : महिलाओं के लिए ये हैं बेस्ट नवरात्रि ड्रेस, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Navratri Color Green

नवरात्रि रंग हरा (Navratri Color Green)

हरे रंग को बेहद शुभ माना गया है क्योंकि यह शुरुआत व समृद्धि का प्रतीक है। हरा रंग माँ प्रकृति का रंग है और देवी कात्यायनी की पूजा इसी रंग को धारण करके जाती है। देवी कात्यायनी ने ही राक्षस महिषासुरन को हराया था। इस हरे रंग के कपड़े पहनकर देवी की पूजा करने से आर्शीवाद प्राप्त होता है।

Navratri Color Brown

नवरात्रि रंग भूरा (Navratri Color Brown)

प्रकृति में मौजूद सभी रंग जीवंत व चमकीले हैं। आप भूरे रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। यह एक शांत और सुरुचिपूर्ण रंग है। देवी कालरात्रि की पूजा के लिए भूरे रंग के पकड़े पहनें तो आर्शीवाद प्राप्त होता है। यह देवी पार्वती का 7वां रूप है उन्होंने दुनिया की हर बुराई का नाश किया।

Navratri Color Purple

नवरात्रि रंग बैंगनी (Navratri Color Purple)

यह 8वां नवरात्रि रंग है जो उत्सव के अंतिम दिन को दर्शाता है। इस दुर्गा के अवतार महागौरी की पूजा की जाती है जिससें लोगों के जीवन के सभी कष्ट दूर करने के लिए उनकी पूजा की जाती है। नवरात्रि के 8वें दिन सजने-संवरने के लिए बैंगनी बहुत ही उत्तम है।

Navratri Color Peacock Green

नवरात्रि का रंग पीकॉक ग्रीन (Navratri Color Peacock Green)

पीकॉक ग्रीन 9वां नवरात्रि रंग है जिसका देवी सिद्धिदात्री की पूजा के लिए उपयोग किया जाता है। यह नवरात्रि के अंतिम दिन को दर्शाता है। यह रंग दया, सद्भाव व स्नेह का प्रतीक है। पीकॉक ग्रीन रंग का के कपड़े पहनकर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने पर आर्शीवाद प्राप्त होता है। सिद्धि का अर्थ अलौकिक शक्ति है, और धात्री का अर्थ है देने वाली है। यहा माता मनुष्य को अलौकिक शक्तियां प्रदान करने वाली हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Share
Published by
Anil Jangid

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago