Categories: धर्म

भोले बाबा करेंगे इस सावन दोगुनी कृपा, दो सावन का है विशेष महत्व

भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस वर्ष आ रहा सावन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बहुत महत्व रखने वाला है। सालों बाद इस वर्ष सावन हिंदू पंचांग के अनुसार दो महीने आने वाला है। जो कई प्रकार से भगवान भोलेनाथ के लिए फायदेमंद रहने वाला है। इस वर्ष सावन 4 जुलाई को शुरू होने वाला है। जो 31 अगस्त को खत्म होगा। यह संयोग करीब 2 दशक बाद में बन रहा है। यह ज्योतिष की दृष्टि से भी बहुत खास रहने वाला है। जाने कौनसी राशि वालों के लिए यह दो मासी सावन कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों पर इस माह भगवान शिव अपनी विशेष कृपा रखने वाले हैं। यह माह उनके लिए भाग्य की दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लम्बे समय से अटके हुए काम इस माह आसानी से पूरे होंगे। भगवान शिव की पूजा और सोमवार का व्रत करने से भी इस राशि वाले लोगों को अच्छा फल मिलेगा। 

वृष राशि

यह सावन का महीना वृष राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा होगा। इस माह इन्हें स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। वहीं इन्हें व्यापार और नौकरी में भी कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सावन माह अच्छा रहने वाला है। भोलेनाथ इस माह मिथुन राशि वालों पर विशेष कृपा करने वाले हैं। इन्हें चाहे विदेश जाना हो या नई गाड़ी खरीदनी हो वह सपना पूरा हो सकता है। सावन में इनका नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है।

कर्क राशि

सावन माह में कर्क राशि वालों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहने से वे कुछ तनाव में भी रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी इनके लिए जरूरी है। नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह राशि

सिंह राशि पर सावन में भगवान शिव अपनी कृपा करने वाले हैं। सावन में सकारात्म कार्य करने से जीवन आसान होगा। जिससे काम हो या परिवार सभी जगह परेशानियां दूर होंगी। 

कन्या राशि

व्यापार को अच्छा करने के लिए इस माह लिया गया जल्दबाजी का निर्णय आपको मुश्किल में डाल सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। 
तुला राशि

तुला राशि वालों को भी इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। साझेदारी में किया गया काम आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनों में ही कठिनाईयों का दौर रहने की संभावना है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह सावन शुभ फल लेकर आ रहा है। यह सपने सच करने का समय है। अच्छी नौकरी और वेतन के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस समय शिव की पूजा से आप जीवन में ऊर्जा महसूस करेंगे। 

धनु राशि

धनु राशि वालों को सावन का महीना खुश खबरियां देने वाला है। करियर में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

आर्थिक तंगी से सावन में मकर राशि वाले सामना कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें पैसों का खर्च ध्यान से करना होगा। विवाहित जोड़ों को भी अपने दांपत्य जीवन में थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार में भी विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी के साथ व्यापार साझेदारी में करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभल कर ही काम करें। 

मीन राशि

सावन में मीन राशि वालों को पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं आपकी जानकारी का आपकों कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। विवाह के इंतजार में बैठे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 

Ambika Sharma

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago