Categories: धर्म

वट सावित्री व्रत आज, यम से वापस मांगा था सावित्री ने अपना पति

हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत और त्योहार का विशेष महत्व होता है। हर महीने आने वाली पूर्णिमा का अलग-अलग महत्व होता है लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखती है। पूर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार वट पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को मनाया जाता है वहीं अमांता कैलेंडर के अनुसार इसे ज्येष्ठ पूर्णिमा को मनाते है। महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारतीय राज्यों में इसे ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है। तो जानते हैं इस व्रत के पीछे की कहानी, पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त के बारे में। 

 

क्यों किया जाता है वट पूर्णिमा व्रत

पौराणिक कथाओं के अनुसार महान सावित्री ने मृत्यु के देवता यम से आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस आशीर्वाद के बाद सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन को वापस लाने के लिए यम देवता को मजबूर कर दिया था और अपने पति को फिर से पाया था। इसलिए सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत करती है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। जिस तरह बरगद का पेड़ सैंकड़ों सालों तक चलता है उसी तरह विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु चाहती है। 

 

पूजन विधि

महिलाएं व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सोलह श्रृंगार करें। शाम के समय पूजन की सारी सामग्री लेकर बगरद के पेड़ के नीचे पूजा करने जाएं। वहां वृक्ष को भोग लगाकर धूप-दीपक दिखाना चाहिए। पूजा के बाद वट वृक्ष पर पंखे से हवा करें। उसके बाद पति की लंबी आयु के लिए कामना करते हुए वृक्ष के चारों तरफ मोली को 7 बार बांधे। अंत में वृक्ष के नीचे बैठकर कथा सुनें। घर आकर उसी पंखे से पति को हवा करें और प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोलें। 

 

शुभ मुहूर्त

3 जून यानि आज वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत रखा जा रहा है। इस अवसर पर 3 शुभ योग बन रहे है। पहला शिव योग जो 2 जून को शाम से शुरु हो गया। दूसरा रवि योग जो आज सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। तीसरा सिद्ध योग जो दोपहर 2.48 से 4 जून को सुबह 11.59 तक रहेगा। 

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

15 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago