‘सावधान इंडिया’ का एक्टर चुनेगा 2024 T20 World Cup की Team India

 

2024 T20 World Cup के लिए जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वाड तैयार किया जाएगा। जून में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम 10 दिसंबर 2023 से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रहेगी। यहां युवा भारतीय टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत टीम होगी। दोनों टीमों के बीच T20 सीरीज खेली जायेगी। इस दौरे पर युवा भारतीय टीम के साथ बीसीसीआई के दो चयनकर्ता सलील अंकोला और एस.एस. दास भी जा रहे है। 

 

युवा टीम के साथ होंगे चयनकर्ता 

 

चयनकर्तओं के सामने युवा खिलाडियों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने का दबाब रहेगा। चयनकर्ताओं की पैनी नजर खिलाडियों की परफॉर्मेंस पर रहेगी। इस सीरीज को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। टीम के साथ जा रहे दोनों चयनकर्ता भारत के लिए खेल चुके है। 

 

दोनों चयनकर्ता इंडिया-ए और भारतीय टीम के मैचों के दौरान साउथ अफ्रीका में उपलब्ध रहेंगे। दोनों चयनकर्ताओं में से सलिल अंकोला की जर्नी काफी ख़ास रही है। सलिल पेशेवर क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक कुशल अभिनेता भी रहे हैं। फिलहाल वह बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी के सदस्य हैं। 

 

यह भी पढ़े: South Africa दौरे के लिए Team India का चयन, तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान

 

सलिल क्रिकेटर और अभिनेता 

 

महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले 55 वर्षीय सलिल अंकोला ने भारत के लिए एक टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले है। उन्होंने 1 टेस्ट में 2 विकेट और 20 वनडे में 13 विकेट लिए थे। सलिल को इसलिए भी याद रखा जाता है क्योंकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ ही 15 नवंबर 1989 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 

 

करीब 8 साल के इंटरनेशनल करियर के बाद सलिल अंकोला ने टीवी और फिल्मों का भी रुख किया। उन्होंने सीआईडी, सावधान इंडिया जैसे टीवी शोज में काम किया। संजय दत्त के साथ फिल्म कुरुक्षेत्र से डेब्यू किया। वह बिग बॉस में भी नज़र आ चुके है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

33 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

47 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago