Categories: खेल

सूर्यकुमार को एबी डिविलियर्स ने दिया गुरु मंत्र

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को फिर से उसी रंग में लौटने के लिए गुरु मंत्र दिया है। डिविलियर्स ने सूर्या को सलाह दी कि वह यह याद करें कि उनके बेसिक्स क्या हैं? जब वह रन बना रहे थे तो क्या अच्छा कर रहे थे? वह उस समय अपने खेल को एक अलग स्तर तक ले गए थे। वह क्रीज पर कुछ समय गुजारें और फिर से रन बनाएं। इसके साथ ही डिविलियर्स ने सूर्या को यह भी सलाह दी कि आप यह भी ध्‍यान रखें कि आप हर पारी में दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सकते हैं।

ऐसे में सूर्या से उम्‍मीद की जा सकती है वह फिर से उसी फॉर्म में लौट सकते हैं। एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव को फिर से उसी रंग में लौटने के लिए गुरु मंत्र दिया है। डिविलियर्स ने सूर्या को सलाह दी कि वह यह याद करें कि उनके बेसिक्स क्या हैं? जब वह रन बना रहे थे तो क्या अच्छा कर रहे थे? वह उस समय अपने खेल को एक अलग स्तर तक ले गए थे।

2022 में सूर्यकुमार यादव ने टी20 में गजब का प्रदर्शन किया था। 2022 में उन्‍होंने टी20 में 1164 सबसे ज्‍यादा रन बनाए थे। उन्‍होंने ये रन 46.56 की औसत और 187.43 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उनके बल्‍ले से 9 अर्धशतक और 2 शतक भी निकले थे। यही वजह है कि आज भी सूर्यकुमार आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्‍लेबाज हैं।

राजकोट में शतक के बाद खराब रहा प्रदर्शन

 इस साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव ने राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद उनकी फॉर्म में अचानक से गिरावट दर्ज की गई। सूर्या ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे में शून्य की हैट्रिक बनाई। आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ के खिलाफ सूर्या ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए थे।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago