खेल

आसपास भी नहीं भटकेंगी कोई बीमारी .. एथलीट जैसी बनेगी फिटनेस, अपना लें ये 4 टिप्स

Athlete Fitness Tips: एक अच्छा एथलीट बनने के लिए सबसे जरुरी है फिटनेस। यही एक बड़ी चीज है, जो किसी भी खेल में खिलाड़ी के लिए सबसे अहम होती है। सिर्फ प्रोफेशनल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि आम लोग भी अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए खेलों का सहारा लेते है। खेलों की मदद से फिटनेस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डिजिटल गेम्स के युग में एक अच्छा और बेहतर शरीर चाहिए तो शारीरिक खेलों को अपनी जीवनशैली में शामिल करना पड़ेगा। चलिए एक नजर डालते है, ऐसे खेलों पर जो हमारे फिटनेस लेवल को बढ़ाने में मददगार हो सकते है।

स्विमिंग
(Swimming)

स्विमिंग के माध्यम से कार्डियो वेस्कुलर एक्सरसाइज होती है, जो आपके फिटनेस लेवल को बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होती है। यदि आप मोटापे से परेशान है तो आपको इस खेल को अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करना चाहिए। सप्ताह में करीब 4 से 5 दिन स्विमिंग करना बेहतर हो सकता है।

टेनिस
(Tennis)

टेनिस का खेल हमारे शरीर की कैलोरी को काफी तेजी से बर्न करता है। कहते है कि, यदि टेनिस का खेल लगातार 1 घंटे तक भी खेला जाए तो यह हमारे शरीर की लगभग 600 कैलोरी तक बर्न कर देता है। साथ ही इस खेल की मदद से शरीर का स्टेमिना बढ़ता है और मसल्स भी मजबूत होते है।

साइकिलिंग
(Cycling)

साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपको जिम जाने से छुटकारा मिल सकता है। इस खेल को अपनी जीवनशैली में अपनाने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत मिलती है। आप नियमित तौर पर ऐसा करते है तो आप कुछ ही दिनों में अपना वजन कम कर सकते है।

रनिंग
(Running)

रनिंग सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि एक व्यायाम भी है, जिसकी मदद से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह आपके वजन को शीघ्रता से घटाने में मददगार है। यदि आप प्रतिदिन 700 से 800 कैलोरी बर्न करना चाहते है तो आपको इस एक्टिविटी को अपनी जीवनशैली का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

— E-Paper

— WhatsApp Channel

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago