World Cup के इतिहास में पहली बार, आसमां में विजेता और पूर्व चैंपियन की होगी परेड

 

Cricket ODI World Cup के इतिहास में पहली बार World Champion का नाम आसमान पर लिखा जाएगा। ऐसा संभव करने के लिए आसमान की तरफ 1200 ड्रोन के जरिये रोशनी फेंकी जायेगी। जैसे ही मैच खत्म होने के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी दी जायेगी, वैसे ही स्टेडियम में अनूठी आतिशबाजी होगी। 

 

हवाई और लेजर शो से जगमग होगा आसमान 

 

ICC ने World Cup Final को यादगार बनाने के लिए सूर्यकिरण के हवाई शो के साथ-साथ लेजर शो भी होगा। इसके अलावा भारतीय संगीतकार प्रीतम भी  यादगार प्रस्तुति देने के लिए तैयार है। इस मौके को खास बनाने के लिए ICC ने सभी देशों के पूर्व विश्वकप विजेताओं को भी विशेष आमंत्रण दिया है। 

 

विश्व कप विजेता कप्तान होंगे सम्मानित 

 

आईसीसी द्वारा पूर्व विश्व विजेता कप्तानों को सम्मान देकर Narendra Modi Stadium में परेड निकाली जायेगी। सभी कप्तानों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा ब्लेजर देकर सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं, भारतीय वायुसेना मैच से पहले स्टेडियम के ऊपर सूर्यकिरण के नौ एयरक्राफ्ट उड़ाएगी। 

 

टीम लीडर विंग कमांडर सिद्धेश कार्तिक की अगुवाई में अपने अनोखों करतबों से भारतीय वायुसेना करतब दिखाएगी। दूसरी पारी के ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो होगा और अंत में आसमां में नाम लिखकर विजेता की ताजपोशी की जाएगी। प्रीतम के संगीत से भी आसमां जगमग होगा। 

 

यह भी पढ़े: Phalodi Satta Bajar ने किया World Cup Champion का एलान! भारत vs ऑस्ट्रेलिया

 

ये पूर्व विजयी कप्तान करेंगे शिरकत 

 

पहली पारी के बाद पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान क्लाइव लायड (वेस्टइंडीज), कपिल देव (भारत), एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया), अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), इयॉन मोर्गन (इंग्लैंड) को आईसीसी का ब्लेजर सम्मान दिया जाएगा। इमरान खान, स्टीव वॉ, माइकल क्लार्क के शामिल होने पर संशय बरक़रार है। हालांकि, इन कप्तानों के संस्मरण सुने जाएंगे। उन कप्तानों की Trophy को Big Screen पर दिखाया जाएगा। 

 

यह भी पढ़े: Quinton de Kock ने खेला SA के लिए आखिरी वनडे, एक नजर उनके करियर पर

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago